फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Hindi question paper came out normal...the faces of the candidates brightened.

Shahjahanpur News: सामान्य आया हिंदी का प्रश्नपत्र...परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Hindi question paper came out normal...the faces of the candidates brightened.
धृति सक्सेना
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा 126 केंद्रों पर बुधवार से प्रारंभ हो गई। सीसी कैमरों और मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र सामान्य रहा। परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी रही। परीक्षा में 4544 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह साढ़े आठ बजे से प्रारंभ हुई। हाईस्कूल सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद सीसी कैमरों की निगहबानी में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 11:45 बजे पहली पाली खत्म होने पर छात्र-छात्राएं सेंटर से बाहर निकले तो उनके चेहरे खुशी से खिले हुए थे।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज के केंद्र पर छात्राओं ने बताया कि परीक्षा में प्रश्नपत्र सामान्य रहा। हिंदी में अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न आए। इसी तरह दूसरी पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा भी सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में डीआईओएस हरिवंश कुमार समेत पांच सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी सुरेंद्र मौर्या के अनुसार, पहली पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 42518 में 39815 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 2703 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडियट में पंजीकृत 35598 में 33757 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1841 ने परीक्षा से दूरी बना ली।
--
पर्यवेक्षक ने केंद्रों का किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पर्यवेक्षक सीमा ने शहर व आसपास के केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी ओर डीआईओएस हरिवंश कुमार ने पहली पाली में स्व. डम्मर लाल कॉलेज, सतवां, शहीदे आजम नवाब निजाम अली खां कॉलेज, एजेड खान कॉलेज व दूसरी पाली में गजरानी इंटर कॉलेज, सिसौआ, भावलखेड़ा, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज और देवी प्रसाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में डीआईओएस को गेट बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक से नाराजगी जताई।
--
ड्यूटी नहीं करने वाले अध्यापकों के वेतन से होगी कटौती
अग्रिम पेपरों में ड्यूटी करने को लेकर कुछ अध्यापक हीलाहवाली कर रहे हैं। उनके ड्यूटी करने से इन्कार करने पर डीआईओएस हरिवंश कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी नहीं करने पर नियम के तहत एक दिन का वेतन काटते हुए सेवा पुस्तिका में व्यवधान अंकित कर दिया जाएगा। दूसरी ओर बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट आने के बाद ड्यूटी में लापरवाही करने वाले बेसिक के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
--
परीक्षा देने बैठी इंटर की छात्रा बेहोश
कलान। मोहल्ला बालाजी नगर भर्रामई में स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रा कामिनी बेहोश हो गई। वह इंटर की हिंदी की परीक्षा देने के लिए कक्ष में बैठी थी। कॉपी व पेपर बंटने के बाद छात्रा के बेहोश होने पर कक्ष निरीक्षकों ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी भेजा। छात्रा को करीब तीन घंटे के बाद होश आया। संवाद

-------
प्रश्नपत्र काफी बेहतर हुआ है। हिंदी में निबंध ने उलझाया है। इस बार निबंध को बदल दिया गया। छात्र-छात्राओं को निबंध में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
-धृति सक्सेना, हाईस्कूल
--
हाईस्कूल का प्रश्न पत्र काफी सरल लगा। इसमें अधिकतर पढ़ा हुआ आया था। इसलिए हिंदी में काफी बेहतर नंबर आएंगे। हिंदी की काफी तैयारी की थी।
-शांतनु
--
हिंदी विषय को काफी तरजीह दी थी। प्रश्नपत्र भी ठीक गया है। लंबे प्रश्नों को पहले लिखा है। छोटे प्रश्न भी वरीयता पर रहे। इसमें अच्छे नंबर आएंगे।
-नैतिक
--
सीबीएसई : शारीरिक शिक्षा का प्रश्नपत्र रहा सरल
शाहजहांपुर। सीबीएसई में बारहवीं की परीक्षा में शारीरिक शिक्षा का प्रश्नपत्र काफी सरल रहा। परीक्षा में 24 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल, रेनेसां अकादमी, मारवाह माॅडर्न स्कूल समेत नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1917 में 1893 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 24 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। छात्र राघव वाजपेयी ने बताया कि शारीरिक शिक्षा का प्रश्नपत्र काफी सरल रहा है। संवाद

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

धृति सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed