फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The heat will increase, the mercury may cross 43 degrees in three days

Shahjahanpur News: बढ़ेगी तपिश, तीन दिन में पारा 43 डिग्री के हो सकता है पार

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The heat will increase, the mercury may cross 43 degrees in three days
शाहजहांपुर। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई है। शनिवार को लू का असर कम दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। तीन दिन में पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री का उछाल आया। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 15 प्रतिशत है। इससे हवा में नमी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मौसम साफ रहेगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed