{"_id":"668c7b3a61398537da078bc7","slug":"the-heartbeats-of-people-living-on-the-banks-of-khannait-river-increase-as-soon-as-it-starts-raining-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-122353-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खन्नौत का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के घरों में भरा पानी, लोगों की मुसीबत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खन्नौत का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के घरों में भरा पानी, लोगों की मुसीबत बढ़ी
Tue, 09 Jul 2024 01:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:09 PM IST
सार
खन्नौत नदी किनारे लोधीपुर मोहल्ले में प्रशासन की अनदेखी के चलते बाढ़ क्षेत्र में मकान बनते चले गए। अब नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
खन्नौत नदी के किनारे घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। लोधीपुर में सोमवार को बाढ़ क्षेत्र में बने अधिकतर घरों के आसपास पानी भर गया। उनमें निवास कर रहे लोगों की बारिश शुरू होते ही धड़कनें तेज हो जाती हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने से हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
खन्नौत नदी किनारे लोधीपुर मोहल्ले में प्रशासन की अनदेखी के चलते बाढ़ क्षेत्र में मकान बनते चले गए। हालात यह हैं कि नदी के बहाव के करीब तक लोगों ने मकान बनवा लिए। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ही कई कॉलोनियां बस गईं हैं। अब इस क्षेत्र की गलियों में पानी भरा हुआ है। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल है।
विज्ञापन
मानसून की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही नदी का जलस्तर और बढ़ेगा। रविवार को ही प्रशासन ने आठ परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।
विज्ञापन