फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The health of Ayushman Mandir of Oonkalan started improving

Shahjahanpur News: ऊनकलां के आयुष्मान मंदिर की सुधरने लगी सेहत

Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The health of Ayushman Mandir of Oonkalan started improving
निगोही के ग्राम पंचायत ऊंनकलां स्थित आरोग्य मंदिर में सफाई करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन


शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊनकलां में बदहाली से बीमार आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेहत सुधरने लगी है। अमर उजाला में मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार अवस्थी को गांव भेजा। उन्होंने परिसर में फैली गंदगी की सफाई करवाई। अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
लगभग छह हजार की आबादी वाले ऊनकलां के बाशिदों को मामूली बीमारियों के इलाज के लिए लगभग 12 किमी चलकर निगोही सीएचसी पर जाना होता है या फिर गांव के झोलाछापों पर निर्भर रहना होता है। ग्रामीणों की इसी दिक्कत को दूर करने और गांव में ही समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए करीब छह वर्ष पूर्व ऊनकलां के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन

खास यह है कि जर्जर भवन की मरम्मत कराए बगैर वहां डिस्पेंसरी सहित मरीजों के लिए अन्य सुविधाएं जुटाई गईं। यही नहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के बजट से वहां स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति भी की गई। कुछ माह तक मरीजों को दवाएं सुलभ होती रहीं, लेकिन बरसात मेंं भवन टपकने पर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई कर्मी के नहीं आने से व्यवस्थाएं चौपट होने लगीं। इंडिया मार्का हैंडपंप टूट गया और सफाई के अभाव में शौचालय भी बंद हो गया। आरोग्य केंद्र की इन्हीं कमियों का उल्लेख करते हुए अमर उजाला में विस्तृत खबर छपी तो अधिकारियों की तंद्रा भंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बीडीओ के निर्देश पर सफाई कर्मचारी के साथ ऊनकलां पहुंचे एडीओ पंचायत ने वहां अपने सामने पूरे परिसर की सफाई कराई और शौचालय को व्यवस्थित कराया। उन्होंने आरोग्य मंदिर के आसपास गोबर इकट्ठा करने वाले पशुपालक ग्रामीणों को तलब कर वहां से गोबर और कचरा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। सीएचसी के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी के अनुसार व्यवस्थाएं सुधरने से आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी, क्योंकि विभागीय कर्मचारी के ड्यूटी करने के बावजूद अव्यवस्थाओं के कारण वहां मरीज नहीं पहुंच रहे थे।

000
ऊनकलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए वहां के सीएचओ के स्तर से लिखापढ़ी की जा चुकी है। आरोग्य मंदिर समेत गांव के अंदर गंदगी किसी भी दशा में सहन नहीं की जाएगी। दोबारा शिकायत मिलने पर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुद्ध जल की सुविधा के लिए आरोग्य मंदिर के खराब हो चुके हैंडपंप को जल्द ठीक कराया जाएगा।
पुनीत कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी, निगोही

निगोही के ग्राम पंचायत ऊंनकलां स्थित आरोग्य मंदिर में सफाई करता कर्मचारी। संवाद

निगोही के ग्राम पंचायत ऊंनकलां स्थित आरोग्य मंदिर में सफाई करता कर्मचारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed