{"_id":"68ee8abaef58516b48099c62","slug":"the-habit-of-washing-hands-prevents-diseases-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155068-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीमारियों से बचाती हाथ धोने की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीमारियों से बचाती हाथ धोने की आदत
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
शाहजहांपुर। स्वच्छता की कमी बीमारियों को बढ़ावा देने में विशेष भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हाथ न धोने से संक्रमण बढ़ता है और एक से दूसरे तक बीमारी फैलती है। हाथ धोने की आदत अपनाकर तमाम बीमारियों से बच सकते हैं।
हर साल 15 अक्तूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हाथ धोना बीमारियों को दूर करने का तरीका है। तमाम तरह के वायरस, बैक्टीरिया या मैल हमारे हाथों से होकर मुंह तक पहुंचते हैं। फिर शरीर के अंदर या पेट तक पहुंचकर बीमारियों को जन्म देते हैं।
जब हम किसी से हाथ मिलाते हैं, तो बैक्टीरिया या संक्रमण आसानी से हमारे हाथों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में अच्छी तरह से हाथों की सफाई किए बगैर ही खाने-पीने व आंख, नाक, कान, मुंह को छूकर बीमारियों को दावत दे बैठते हैं। प्राचार्य ने बताया कि हाथ धोने से डायरिया, त्वचा संबंधी रोग व अन्य बीमारियों के खतरे को काफी हद तक बचा जा सकता है। कोरोनाकाल में हाथ धोने का महत्व लोगों की समझ में आया था।
विज्ञापन
--
छह चरणों में धोएं हाथ
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि साबुन से छह चरणों में हाथ धोना चाहिए। सबसे पहले हथेली पर साबुन लगाकर रगड़ें, उसके बाद उल्टे हाथ पर, नाखून, अंगूठा, फिर इसके बाद मुट्ठी व अंत में कलाई को धोएं। सारी प्रक्रिया में डेढ़ मिनट लगाएं। इस उपाय से कई बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा नहीं रहता है।
--
कब धोएं हाथ
- शौच के बाद।
- कुछ भी खाने-पीने से पहले।
- खाना बनाने से पहले।
- बच्चों को खाना खिलाने व स्तनपान कराने से पहले।
- किसी भी सतह या वस्तु को छूने के बाद।