{"_id":"6a63c2e25f6ffb37090893f3","slug":"the-grp-will-investigate-the-stabbing-of-a-young-man-who-had-objected-to-catcalling-within-the-station-premises-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179912-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्टेशन परिसर में छींटाकशी के विरोध में युवक को चाकू मारने की जीआरपी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्टेशन परिसर में छींटाकशी के विरोध में युवक को चाकू मारने की जीआरपी करेगी जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित साइकिल स्टैंड के नजदीक महिला से छींटाकशी करने का विरोध करने पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुरा निवासी इमरान को चाकू मारकर घायल करने के मामले में सदर थाने से ट्रांसफर किया केस 45 दिन के बाद जीआरपी थाने में पहुंच गया है। मामले में जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की जाएगी।
उत्तराखंड में फर्नीचर का काम करने वाले इमरान परिवार के साथ अपने घर आए थे। नौ जून की रात पत्नी और दुधमुंहे बच्चे के साथ दून एक्सप्रेस से जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। उनके साथ साला जमन भी था। ट्रेन छूटने पर तीनों रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक ने महिला पर छींटाकशी शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ इमरान पर हमला कर दिया। इमरान के हाथ में चाकू मार दिया। जमन पर लोहे की रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप था कि कुछ दूर पर जीआरपी थाना होने के बाद भी 20 मिनट तक हंगामा होने पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं आया।
विज्ञापन
पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने महिला अपराध के चलते आनन-फानन मिथलेश नाम के युवक समेत चार-पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में रेलवे परिसर का मामला बताकर केस जीआरपी थाने में ट्रांसफर कर दिया। पत्रावली लखनऊ में एडीजी जीआरपी कार्यालय से एसपी जीआरपी कार्यालय होते हुए शाहजहांपुर जीआरपी थाने में पहुंची।
इंस्पेक्टर रमांकर यादव ने बताया कि सदर थाने में शून्य पर केस दर्ज था। वह अब मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना को शुरू कराएंगे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामला जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है।