फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The groom reached to pick up the bride on a tractor-trolley amidst the flood

Shahjahanpur News: बाढ़ के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा

Fri, 12 Jul 2024 04:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
The groom reached to pick up the bride on a tractor-trolley amidst the flood
तिलहर के बाढ़ से घिरे गांव ढकिया रघा निवासी पंकज सिंह दूल्हे की पोशाक में ट्रैक्टर पर सवार होकर
तिलहर (शाहजहांपुर)। चारों तरफ से बाढ़ के पानी में घिरे गांव ढकियारघा में बृहस्पतिवार को तीन परिवारों में शादी का जश्न मनाया गया। दो दूल्हे सजधज कर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में बरातियों को लेकर दुल्हन को लेने गए। वहीं एक दूल्हा गांव में बरात लेकर आया। बाढ़ से घिरे गांव में लड़की वालों के लिए व्यवस्था करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

गर्रा और कठिना नदी की बाढ़ से घिरे तिलहर ब्लाॅक के गांव ढकिया रघा में वीरेश सिंह अपने पुत्र पंकज सिंह की बरात ट्रैक्टर ट्राॅली से बाढ़ के पानी से निकालकर नानपारा, बहराइच गए तो रामनाथ अपने बेटे दीपक की बरात लेकर ट्रैक्टर से निगोही के गांव ढकरिया गए हुए हैं।
विज्ञापन

गांव में तीसरी शादी मुकेश की बेटी की हुई। बाढ़ के पानी से घिरे गांव के अंदर बरात की व्यवस्था करने को लेकर मुकेश परेशान रहे। परिजनों ने बताया कि खुदागंज के गांव चरखौला से बरात आई। बरात को गांव रटा के पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाने की व्यवस्था की गई। साथ में कुछ बराती ही आए। बाढ़ के पानी के बीच उनकी आवभगत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed