फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The governor will be in the city tomorrow...route diversion will be in effect for 11 hours

Shahjahanpur News: कल शहर में रहेंगी राज्यपाल...11 घंटे लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The governor will be in the city tomorrow...route diversion will be in effect for 11 hours
शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान सुबह सात से शाम छह बजे तक 11 घंटे तक यातायात परिवर्तन लागू रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित स्थान से नहीं होगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को राज्यपाल का हेलिकॉप्टर पूर्वाह्न 11:35 बजे पुलिस लाइन के हेलिपैड पर उतरेगा। वह पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद कार से उनका काफिला दोपहर एक बजे बिजलीपुरा स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम पहुंचेगा। राज्यपाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगी।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे राज्यपाल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कैंट स्थित आवास पर जाएंगी। यहां पर लंच के बाद दोपहर 3:35 बजे वे वापस पुलिस लाइन हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 3:45 बजे हेलिकॉप्टर से राज्यपाल वापस लखनऊ के लिए चली जाएंगी। वीआईपी कार्यक्रम के लिए शहर में यातायात परिवर्तन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सुबह सात से शाम छह बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन स्थानों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित

राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अशफाक तिराहा से पुलिस लाइन, रोडवेज डिपो, पीडब्ल्यूडी तिराहा, कचहरी रोड खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा, बेरी चौकी तिराहा तक यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज-इलेक्ट्रिक बसों का आवागमन भी सुबह सात से शाम छह बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
---
यहां वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
1. अशफाक तिराहा से पुलिस लाइन मोड़-रोडवेज, दुर्गा तिराहा-रैन बसेरा तिराहा-डोमिनोज तिराहा से सभी प्रकार के वाहन डिपो तिराहा/रोडवेज की ओर वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
2. डाकघर तिराहा से डिपो तिराहा, डाकघर चौराहा से डाकघर तिराहा और रेलवे क्राॅसिंग तिराहा, रेलवे क्राॅसिंग तिराहा से डाकघर चौराहा और वित्त मंत्री के आवास बंगला नं-02 कैंट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
3. गोविंदगंज की तरफ से पीडब्ल्यूडी तिराहा और डिपो तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। बाबा साहब कोठी तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा, जीआईसी तिराहा से खिरनी बाग चौराहा, सदर बाजार की तरफ से खिरनीबाग चौराहा, पुलिस ऑफिस तिराहा और कचहरी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
4. जेल रोड की तरफ से इस्लामिया तिराहा, अंजान चौराहा की तरफ से अंटा चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन आगे नहीं बढ़ने दिए जाएंगे।
5. बेरी तिराहा से अंटा चौराहा, केरूगंज तिराहा से अंटा चौराहा, बांसमंडी तिराहा से अंटा चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ग्रीन वैली स्कूल की ओर हनुमत धाम तिराहा से अंटा चौराहा की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।
---
यहां से होगा रोडवेज बसों का संचालन
-मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन हथौड़ा चौराहे से होगा।

-बरेली-फर्रुखाबाद को जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बरेली मोड़ से होगा।

- शाहजहांपुर से हरदोई की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन हरदोई चौराहे से होगा।

-पुवायां मैलानी, बंडा, सिंधौली और निगोही की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन मछली मार्केट तिराहा से होगा।

--
यहां से होगा ई-बसों का संचालन
-मोहम्मदी, हथौड़ा चौराहा, हरदोई चौराहा, बरेली मोड़ और कांट की ओर जाने वाली ई-बसों का संचालन हथौड़ा चौराहे से होगा।
-पुवायां मैलानी, बंडा, सिंधौली और निगोही की ओर जाने वाली ई-बसों का संचालन मछली मार्केट तिराहा से होगा।
- महिला थाना तिराहा/अशफाक तिराहा से पुलिस लाइन से रोडवेज से डिपो तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा से अंटा चौराहा से केरूगंज तिराहा रूट पर आने व जाने वाली ई-बसों का संचालन सुबह 07.00 से शाम 06.00 बजे तक बंद रहेगा।

---
यहां से होगा आवागमन
- शहर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के लिए हनुमत धाम रोड से बांसमंडी तिराहा से केरूगंज तिराहा से राजघाट तिराहा से कनौजिया तिराहा से मालखाना तिराहा से घंटाघर चौराहा से लाल इमली चौराहा से मालगोदाम रोड होते हुए अथवा ईदगाह रोड से आवागमन होगा।

-पुवायां, बंडा, निगोही, रामनगर काॅलोनी, जलालनगर और कैंट की तरफ से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले पुवायां रोड की तरफ से महिला थाना तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ आएंगे व जाएंगे।

-हथौड़ा चौराहा की तरफ से निगोही-बंडा-पुवायां-जलालनगर-रामनगर काॅलोनी-कैंट की तरफ आने व जाने वाले वाहन रिंग रोड होकर आएंगे-जाएंगे।

-इस दौरान इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed