{"_id":"91e0dfd73e0e12954acf0aaa795427a0","slug":"the-government-s-goal-to-draw-yield-a-fair-price-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार का ध्येय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार का ध्येय
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से रूबरू होकर कहा कि उन्हें उपज का उचित मूल्य दिलाना उनकी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2015 को किसान वर्ष इसलिए घोषित किया, जिससे कि किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
चूंकि, वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री की किसानों से सीधी वार्ता होनी प्रस्तावित थी, इसलिए अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों से कुछ किसान भी बुलाकर एनआईसी के कांफ्रेंस हाल में बिठाए। यह अलग बात रही कि जिले का नंबर ही नहीं आ पाया। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद कृषि मंत्री राजेंद्र चौधरी, कृषि राज्यमंत्री आरके सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त आनंद मिश्र, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद आदि ने सरकार की किसान हित में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की उपयोगिता बताई।
मुख्यमंत्री ने मौसम के उतार-चढ़ाव के बावजूद बेहतर उपज के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सार्थक भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए कन्नौज में आलू की बड़ी मंडी बनाई जा रही है और इसी तरह दूध, अनाज, फल, सब्जियों आदि की मंडियां बनाई जाएंगी। इसी मौके पर चावल अनुसंधान केंद्र फिलीपींस के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीएन सिंह, डॉ. सुधांशु, डॉ. तपेंद्र, डॉ. महक सिंह आदि कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी, हाईब्रीड बीजों की बुवाई, खाद के उपयोग, खरपतवार नियंत्रण आदि बिंदुओं पर उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन
कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ कृषि सलाहकार डॉ. रमेश यादव, कृषि निदेशक आदेश विशभनोई आदि अधिकारी भी शामिल रहे। कांफ्रेंस हाल में किसानों के साथ डीएम शुभ्रा सक्सेना, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, उप निदेशक कृषि प्रसार आरके यादव, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय, प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव आदि ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।