फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The good of the service spirit of the Lord '

‘सेवा भावना प्रभु की सबसे बड़ी कृपा’

Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
"The good of the service spirit of the Lord '
‘सेवा भावना प्रभु की सबसे बड़ी कृपा’ - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 सामाजिक संगठन रोटरी क्लब का 57वां अधिष्ठापन समारोह परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुमन चंद्र गुप्ता ने वर्तमान सत्र के अध्यक्ष सुनील मूर्ति अंचल को कॉलर पहनाकर और निवर्तमान सचिव अजय शर्मा ने वर्तमान सचिव प्रदीप सहाय बेदार को रोटरी पिन लगाकर विधिवत कार्यभार सौंपा। 
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक आरबी त्रिवेदी ने कहा कि सेवा की भावना मानव पर प्रभु की सबसे बड़ी कृपा है। शहर के एक होटल में हुए समारोह में एजीएम त्रिवेदी ने कहा कि कि जो कार्य व्यक्ति स्वयं करने में असमर्थ होता है, उसे समूह के साथ करने में सक्षम हो जाता है। क्लब इसी अवधारणा पर कार्य करते हैं। मानवता की सेवा समाज को जोड़ने और सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देती है। इससे पूर्व निवर्तमान सचिव अजय शर्मा ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की और अध्यक्ष सुमन चंद्र गुप्ता ने समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

कॉलर का आदान-प्रदान करने के बाद विधिवत कार्यभार संभालने वाले अध्यक्ष सुनील मूर्ति अंचल और सचिव प्रदीप सहाय बेदार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी से सहयोग मांगा। क्षेत्रीय सचिव जय अग्रवाल ने नए सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां शारदे और रोटरी क्लब के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छोटी बच्ची काव्या गर्ग ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अतुल मेहरोत्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में समीर सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में ललित गर्ग, विनय कपूर, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. टीना अग्रवाल, ज्योति शर्मा, अनुभा मेहरोत्रा, मिथिला अंचल, विकास अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अशोक खन्ना, जया बेेदार, संजय जालान, ज्ञानदेव गुप्ता, नीलम गुप्ता, मधु वर्मा, गीथिका कपूर, कुलदीप श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, सीमा खन्ना, सुनीेता गर्ग, गीता गुप्ता, कंचन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed