फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl's condition is improving...the accused had committed brutality earlier too

Shahjahanpur News: बच्ची की हालत में सुधार...पहले भी हैवानियत कर चुका आरोपी

Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The girl's condition is improving...the accused had committed brutality earlier too
कटरा पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी पुष्प पाल। स्रोत: पुलिस
मीरानपुर कटरा। शराब के नशे में हैवानियत की हदें पार कर पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी डंपर चालक पुष्पपाल पहले भी एक बच्ची को अपना शिकार बना चुका है, तब मामला बगैर कार्रवाई के निपट गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे मंगलवार की रात थाने की हवालात में छिपाकर रखा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आरोपी पुष्पपाल क्षेत्र के एक गांव की मासूम बच्ची को चीज खिलाने का लालच देकर बंद पड़े मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने क्रूरता की पराकाष्ठा कर मासूम को खून से लथपथ होने पर भी नहीं छोड़ा। बेटी को तलाशते हुए मौके पर पहुंची उसकी मां ने मासूम को उसके चंगुल से छुड़ाया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

बाद में बच्ची की मां और बुआ के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद भी गांव वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बमुश्किल ग्रामीणों के क्रोध से बचाया। थाने पर भी पुलिस हिरासत में आरोपी को पीटने के लिए ग्रामीण मंडराते रहे। ग्रामीणों से आरोपी को बचाने के लिए पुलिस को उसे हिरासत में छिपाकर रखना पड़ा। बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद घरवाले उसका वहां उपचार करा रहे हैं। बुधवार को भी बच्ची काफी सहमी रही। कटरा थाना प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची ज्यादा बातचीत नहीं कर रही है। उसकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आरोपी पहले भी एक मासूम को बना चुका हवस का शिकार
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले वर्ष 2015 में भी गांव की एक नौ वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। उस दौरान पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त ने पूर्व में गांव की एक अन्य मासूम बच्ची को शिकार बनाने की बात स्वीकार नहीं की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रंजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा कि वह सेक्स करने में असमर्थ होने के कारण निसंतान है और इसके लिए अपना मेडिकल कराने को भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed