फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girlfriend was also killed by her family members for protesting against the murder of her lover

Shahjahanpur News: प्रेमी की हत्या के विरोध पर प्रेमिका को भी घरवालों ने ही मार डाला था

Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend was also killed by her family members for protesting against the murder of her lover
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में हत्या का मुख्य आरोपी सत्यपाल। स्रोत: पुलिस
तिलहर। बीफार्मा के छात्र आकाश गंगवार की हत्या के बाद प्रेमिका काजल को उसके ही पिता और भाई ने ही मार डाला था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर काजल की मौत से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन


28 जून को गांव समधाना निवासी आकाश गंगवार बरेली से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे उसका शव गांव रुजवारी रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिला था। आकाश की मां ईश्वरवती ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के हरिश्चंद्र मौर्य और उनके दो पुत्रों चंद्रसेन, टिंकू व भतीजे गांव पिंगरा पिंगरी निवासी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में हरिश्चंद्र और उसके दोनों पुत्रों चंद्रसेन व टिंकू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। हत्या का मुख्य आरोपी गांव पिंगरा पिंगरी निवासी सत्यपाल को 25 अगस्त की रात बंथरा रोड डिपो से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस के साथ आकाश का बैग और डायरी बरामद हुई है। सत्यपाल ने हत्या किए जाने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आकाश काे शादी के बहाने से बुलाया था

सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी सगी बुआ राजेश्वरी की शादी गांव समधाना के हरिश्चंद्र मौर्य से हुई थी। उसकी बहन सविता हरिश्चंद्र के बेटे चंद्रसेन को ब्याही है। आकाश का उसकी फुफेरी बहन काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने काजल और आकाश को समझाया था, लेकिन वे लोग छुप-छुपकर मिलते रहे। फूफा हरिश्चंद्र, चंद्रसेन और टिंकू ने इस मामले में उससे बात की और आकाश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 26 जून को वह काजल को अपने गांव पिंगरी पिगरा ले आया। 28 जून को काजल ने फोन करके आकाश से बात की। आकाश उस समय बरेली में था। सत्यपाल के मुताबिक, उसने भी आकाश से बात की और कहा कि वह परेशान न हो और उसके गांव आ जाए। यहां पर काजल से उसकी शादी करा देंगे।

--

गला दबाकर मारा, फिर ट्रैक पर रख दिया शव

सत्यपाल ने बताया कि साजिश के तहत 28 जून को आकाश रात 8:00 बजे उसे कपसेड़ा गांव में मिल गया। यहां से वे लोग बाइक से रुजवारी रेलवे फाटक पहुंचे। हरिश्चंद्र और टिंकू भी वहां आ गए। उन लोगों ने आकाश को जमीन पर गिरा दिया और सीने पर बैठकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव रेलवे लाइन पर रख दिया। इस दौरान एक ट्रेन गुजरी और शव के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद वे लोग घर आ गए।

====
काजल ने दी थी धमकी...

घर पहुंचने के बाद जब उन लोगों ने आकाश की हत्या के बारे में काजल को बताया तो उसने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि वो उन लोगों को छोड़ेगी नहीं। सबको बता देगी कि उन लोगों ने ही आकाश की हत्या की है। इसके बाद हरिश्चंद्र और चंद्रसेन काजल को लेकर गांव समधाना चले गए। सत्यपाल ने बताया कि फूफा हरिश्चंद्र, फुफेरे भाई टिंकू व चंद्रसेन ने घर ले जाकर काजल को भी मार डाला था।


--



बरेली में इलाज के दाैरान तोड़ा था दम

इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आकाश की मौत के चार दिन बाद गंभीर हालत में काजल को परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। बरेली में उसका पोस्टमार्टम हुआ था। बताया जा रहा है कि काजल को फंदे से लटकाकर मारा गया था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। आरोपी सत्यपाल ने ही इस घटना का खुलासा किया है। काजल के पिता और भाई जेल में हैं। उन लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, तब रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed