फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl reached police station and prayed to marry her lover In Banda of Shahjahanpur

Shahjahanpur: थाने पहुंची युवती ने कहा- साहब करा दो शादी, आधार कार्ड भी देख लो, बालिग हूं मैं

Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोस के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। युवक दूसरी बिरादरी का है। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती से पूछताछ की।

विज्ञापन
girl reached police station and prayed to marry her lover In Banda of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा इलाके में प्रेमी के साथ परिवार के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती शनिवार को बंडा थाने पहुंच गई। पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोस के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। युवक दूसरी बिरादरी का है। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती ने प्रेमी के साथ ही शादी की बात कही लेकिन परिवार के लोगों ने युवक के दूसरी जाति का होने की बात कहकर शादी से मना कर दिया। शनिवार को युवती थाने पहुंच गई और आधार कार्ड पुलिस दिखाकर खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी युवक से शादी कराने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के घर सूचना भेजी लेकिन काफी देर तक किसी के नहीं आने पर पुलिस ने युवती का समझाया और दो सिपाही उसे घर तक छोड़ आए। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। युवती बालिग है तो वह कोर्ट जाकर शादी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed