{"_id":"6641545988e325fcff01c8a4","slug":"the-girl-was-murdered-by-strangulation-fir-against-seven-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118466-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या, सात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या, सात पर एफआईआर
Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को फेंके जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
सात मई की रात को 11 बजे युवती घर से निकली थीं। इसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे उसका शव जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर खेत में मिला। चेहरे को तेजाब से जलाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने कई बार घर में घुसकर मारपीट की। उन लोगाें ने ही बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी।
पुलिस ने मुकेश, बालकराम, कुंदन लाल, सेठपाल, अर्जुन, प्रेमचंद्र, सुमित के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। शव कई दिन पुराना होने की वजह से सड़ने लगा था। आशंका है कि जिस दिन युवती घर से निकली थी, उसी दिन उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
-मामले की विवेचना चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।अमित चौरसिया, सीओ सदर