{"_id":"6803f7541626ad5a7409e6aa","slug":"the-funeral-was-refused-until-the-accused-were-arrested-the-body-was-kept-in-the-house-for-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141967-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंत्येष्टि से इन्कार, घंटों तक घर में रखा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंत्येष्टि से इन्कार, घंटों तक घर में रखा रहा शव
Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव लालपुर में प्रधान के पिता की मौत पर गमजदा परिवार की महिलाएं। संवाद
खुटार। गांव लालपुर की प्रधान प्रिया वर्मा के पिता धनेश वर्मा की संदिग्ध हालात में माैत के मामले में परिजनों ने अंत्येष्टि से इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। थाना प्रभारी के समझाने पर शाम पांच बजे परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।
धनेश का शव 18 अप्रैल को उनके घर में मिला था। दुपट्टे का आधा हिस्सा उनके गले में कसा था और आधा हिस्सा कमरे के कुंडे से लटक रहा था। उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। वह दूसरी पत्नी प्रीति वर्मा और दो बच्चों के साथ घर में रहते थे। पुलिस को सूचना देने के बाद प्रीति मौके से भाग गई थी।
धनेश के भाई सतेंद्र वर्मा की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया था कि 17 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे उनके भाई धनेश की खुटार के तिकुनिया चौराहा स्थित दूध डेयरी की दुकान पर थे, जहां धनेश की पत्नी प्रीती, ससुर लखीमपुर के गांव बालूडीह निवासी रमाकांत, सास, साले प्रियांशु उर्फ सीटू और राजा आदि लोगों ने धमकी दी। उन्हें पकड़कर घर ले गए। आरोपियों ने रात में धनेश को पीटा व मार डाला।
विज्ञापन
बता दें कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने के समय भी काफी हंगामा हुआ था। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया था। साथ ही शव रखे कमरे में ताला डाल दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही दरवाजा खोला गया था।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव शुक्रवार शाम घर पहुंच गया था, लेकिन शनिवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस सुबह से ही परिजनों को मनाने में जुटी रही, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। शाम चार बजे थाना प्रभारी अवकाश से लौटकर सीधे गांव पहुंचे और बताया कि पुलिस की टीमें तलाश में भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
--
शरीर पर मिले चोटों के आठ निशान
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में धनेश के शरीर पर आठ चोट के निशान हैं। सात चोटें साधारण कट की हैं और एक चोट में गहरा घाव है। मौत का कारण हैंगिंग से होना पाया गया है। इससे धनेश के भाई सतेंद्र वर्मा के इन आरोपों की भी पुष्टि हुई है कि धनेश की मौत से एक दिन पहले उनके साथ मारपीट की गई थी।