फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The friendship of the pigeon and Gulzar is famous on social media

Shahjahanpur News: कबूतर और गुलजार की दोस्ती सोशल मीडिया पर मशहूर

Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The friendship of the pigeon and Gulzar is famous on social media
कबूतर बादशाह के साथ गुलजार। स्रोत : सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। अमेठी निवासी आरिफ की सारस से दोस्ती की तरह ही शहर के गुलजार और कबूतर बादशाह की जोड़ी भी खूब वायरल हो रही है। कबूतर की दोस्ती ने उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर कर दिया है। उनके पोस्ट किए वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बंगश निवासी गुलजार खान ने अपने घर में कई कबूतर पाल रखे हैं, लेकिन एक कबूतर से उनका दिल का रिश्ता बन गया है। वह हर समय गुलजार के साथ ही रहता है। उन्होंने कबूतर का नाम बादशाह रखा है। वह उनके साथ खाना भी खाता है।
विज्ञापन

गुलजार कहीं छिप जाएं तो बादशाह उनकी तलाश करता है। गुलजार ने इंस्टाग्राम पर दिसंबर 2022 में जीकेडब्ल्यू 786 के नाम से आईडी बनाई थी, तब उन्होंने उस पर सामान्य वीडियो डालने शुरू किए। उन्हें शुरुआत में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कबूतर बादशाह के साथ वीडियो बनाकर अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किए गए। व्यूअर बढ़ने के साथ ही उनके चैनल के सब्सक्राइबर भी बढ़ने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने वीडियो की संख्या बढ़ाई तो चैनल को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ गई। कबूतर के साथ लोग अब अपनी दुकान का विज्ञापन भी करवाने लगे हैं। वर्तमान में उनके इंस्टाग्राम पर 179 हजार सब्सक्राइबर हैं।
---------

मैगी, शैंपू दुकान से मंगाने के वीडियो आ रहे पसंद

-गुलजार के साथ उनकी मां भी वीडियो में नजर आती हैं। वह बादशाह से मैगी, शैंपू आदि घरेलू खानपान की चीजों को मंगवाती हैं। यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किए गए। गुलजार के वीडियो पर 5.1 मिलियन व्यू आए हैं। फेसबुक पर 236 हजार सब्सक्राइबर हैं।


------------

देखभाल करने से हुई पक्की दोस्ती

-कबूतरबाज गुलजार ने बचपन से ही कबूतर बादशाह की काफी देखभाल की थी। इसमें बादशाह के साथ गुलजार ही अभिनय करते हैं। इसके डायरेक्टर भी वे खुद हैं। शाॅर्ट बनाकर उसे जोड़कर वीडियो को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed