{"_id":"6957f57ee6c85cb5f6067c2f","slug":"the-first-main-bathing-ritual-will-take-place-today-at-dhai-ghat-on-the-banks-of-the-ganges-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162009-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढाई घाट गंगा तट पर आज होगा पहला मुख्य स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढाई घाट गंगा तट पर आज होगा पहला मुख्य स्नान
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट स्थित मेला रामनगरिया में दुकान लगाते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर। ढाई घाट के गंगा तट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया का पहला मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में अधूरी तैयारियों के बीच होगा। इसके साथ ही हजारों साधु-संतों और श्रद्धालुओं का एक माह का कल्पवास प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि सुरक्षा समेत बिजली, पानी, सफाई आदि बुनियादी जरूरतों से संबंधित काम अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।
बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मेला परिसर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा लिए 100 सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके मेला क्षेत्र में केवल दस सीसी कैमरे लग सके हैं।
इसी तरह 300 के सापेक्ष केवल सौ हैंडपंपों का कार्य पूरा हो सका है। इसी तरह 80 शौचालय बनाए जाने हैं, लेकिन अभी 60 बन सके हैं। श्रद्धालु महिलाओं के वस्त्र बदलने को पांच चेंजिंग रूम बनाए जाने हैं, लेकिन मेला परिसर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में अब तक लगभग 500 दुकानें लग चुकी हैं। साथ ही करीब 1500 साधु-संतों और कल्पवासियों के तंबू भी लग चुके हैं, लेकिन रोशनी का कई जगह अभाव है।