{"_id":"69405ff35eeb6d157105037e","slug":"the-firing-was-done-with-the-intention-of-seizing-the-land-and-the-wheat-crop-planted-on-six-bighas-of-land-was-ploughed-under-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-160398-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत पर कब्जा करने की नीयत से फायरिंग, जोत डाला छह बीघा खेत में लगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत पर कब्जा करने की नीयत से फायरिंग, जोत डाला छह बीघा खेत में लगा गेहूं
विज्ञापन
खुटार में गेहूं जुता खेत दिखाते गिरजाशंकर और उनके परिजन। संवाद
खुटार। सड़क किनारे बेशकीमती खेत को कब्जाने की नीयत से कुछ लोगों ने किसान के छह बीघा गेहूं जोत डाला। किसान परिवार सहित मौके पर पहुंचा तो कब्जा करने आए लोगों ने फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर और हैरो कब्जे में ले लिया है।
खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी गिरजाशंकर ने बताया कि उनका 11 बीघा खेत गोला बाइपास रोड के किनारे होने के कारण काफी कीमत का है। कुछ लोगों ने खेत पर कब्जा करने की नीयत से रविवार रात आकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल की जोताई शुरू कर दी। जानकारी पाकर वह परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध किया तो आराेपियों ने फायरिंग की।
उन्होंने मामले की सूचना यूपी-112 पर दी। उधर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ट्रैक्टर और हैरो मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस हैरो और ट्रैक्टर को थाने ले आई है। गिरजाशंकर ने शाहजहांपुर के दो, पीलीभीत के तीन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। फायरिंग की बात निराधार है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।