Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The financial and administrative powers of the head of Chausera have been seized.

Shahjahanpur News: चौसेड़ा के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The financial and administrative powers of the head of Chausera have been seized.
पुवायां। विकास कार्यों में एक लाख 82 हजार 857 रुपये का गबन पाए जाने पर गांवसभा चौसेड़ा के प्रधान सुखविंदर सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर कमेटी का गठन किया गया है। जांच में एक पूर्व प्रधान और तीन ग्राम पंचायत अधिकारी भी दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

गांवसभा चौसेड़ा में कई विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पांच दिसंबर 2023 को की गई थी। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव, पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि गांवसभा में ठेली मरम्मत के नाम पर 12150 रुपये निकाले गए, लेकिन मौके पर ऐसी कोई ठेली नहीं मिली, जिसमें मरम्मत कराई गई हो। सैनिटाइजेशन की मद में 55330 रुपये निकाले गए थे, लेकिन जांच में यह पता नहीं चल सका कि सैनिटाइजेशन मद में खर्च की गई राशि को किस प्रकार खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य व्यय के रूप में 33390 रुपये निकाले गए थे, लेकिन व्यय के जो साक्ष्य दिए गए वह पर्याप्त नहीं पाए गए। इसके अलावा पेंटिंग के नाम पर 81987 रुपये निकाले गए, लेकिन गांवसभा में कहीं भी पेंटिंग नहीं कराई गई।
जांच रिपोर्ट में पूर्व प्रधान संतोष शर्मा, वर्तमान प्रधान सुखविंदर सिंह, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार, पूनम सिंह, विश्वास शुक्ला को सरकारी धन के दुरुपयोग का दोषी पाया गया। सुखविंदर सिंह और संतोष शर्मा को नोटिस दिया गया था, लेकिन दोनों लोगों ने जवाब नहीं दिया।
ऐसे में वर्तमान प्रधान सुखविंदर सिंह को 100870 रुपये की वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए डीएम ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। शेष राशि की अनियमितता के लिए पूर्व प्रधान और तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों को दोषी माना है।

--
तीन सदस्यों की टीम देखेगी कार्य
डीएम ने गांवसभा चौसेड़ा में विकास कार्यों की देखरेख के लिए ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, हीरालाल, रीता देवी की टीम गठित कर दी है। डिजिटल हस्ताक्षर से भुगतान के लिए हीरालाल को चेकर बनाया गया है। मामले में अंतिम जांच के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
--
डीएम ने गांवसभा चौसेड़ा के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर कार्य संपादित करने के लिए टीम गठित की है। आदेशों का पालन कराया जाएगा।

-आरपी राना, बीडीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed