{"_id":"68d00138775cd81a320d6d5b","slug":"the-finance-minister-distributed-cheques-worth-rs-34-lakh-to-1045-farmers-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-153297-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वित्तमंत्री ने 1044 किसानों को 34 लाख के चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वित्तमंत्री ने 1044 किसानों को 34 लाख के चेक बांटे
विज्ञापन
वित्तमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी को चेक वितरित करते हुए। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बाढ़ से प्रभावित सदर क्षेत्र के 27 ग्रामों के 1044 किसान लाभार्थियों को 34 लाख के कलक्ट्रेट सभागार में कृषि निवेश अनुदान के चेक वितरित किए। इन किसानों की हाल में आई बाढ़ के कारण फसल क्षतिग्रस्त हो गई थी।
मंत्री ने लाभार्थियों को चेक वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक पात्र कृषक को सरकार से अनुमन्य धनराशि समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाए। इससे किसी भी जरूरतमंद को राहत प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एसडीएम सदर संजय पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
--
विधायक ने बांटा 33 लाख रुपये का फसली मुआवजा
कांट। ददरौल ब्लाॅक के सभागार में रविवार को हुए एक कार्यक्रम में विधायक अरविंद कुमार सिंह ने पिछले दिनों बाढ़ से हुई फसली क्षति से प्रभावित 25 गांवों के किसानों को शासन से प्राप्त 33 लाख रुपये के मुआवजा धनराशि के चेक बांटे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गत दो वर्ष से आ रही बाढ़ के कारण गर्रा नदी के किनारे बसे गांवों के जो परिवार प्रभावित हुए हैं, उनकी सहायता के लिए सरकार तत्पर है। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर समेत क्षेत्रीय कानूनगो, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद