फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The festivals of Hartalika Teej and Ganesh Chaturthi will be celebrated together on September 14.

Shahjahanpur News: 14 सितंबर को एक साथ मनेगा हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व

Sun, 13 Sep 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The festivals of Hartalika Teej and Ganesh Chaturthi will be celebrated together on September 14.
शाहजहांपुर। इस वर्ष 14 सितंबर को धार्मिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई जाएगी। सुहाग की दीर्घायु और सुखी दांपत्य की कामना से महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी, वहीं घर-घर भगवान गणेश की स्थापना कर उत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी या बालू से प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करेंगी। कुंवारी कन्याएं भी मनोवांछित वर की कामना से व्रत रखेंगी। रात्रि जागरण और षोडशोपचार पूजन के बाद अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। वहीं गणेश चतुर्थी पर मध्याह्न काल में घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालु गणपति को दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed