फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The festival of Sankranti celebrated when the Sun enters Capricorn

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया संक्रान्ति का पर्व

Sun, 16 Jan 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
The festival of Sankranti celebrated when the Sun enters Capricorn
शाहजहांपुर में मकर संक्राति पर तारीन बहादुरगंज में आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भगवान सूर्य के धनु से मकर राशि में प्रवेश करने पर शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दान देकर पुण्य कमाया। जगह-जगह खिचड़ी भोज, भंडारा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को मकर संक्रांति पर बहुत से श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। जो लोग घाट पर स्नान के लिए नहीं जा पाए उन्होंने सुबह जल्दी उठकर घर में गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान किया। फिर अपने मानों और साधु-संतों को खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी व दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। घरों में भी काली दाल की खिचड़ी बनाकर परिजन के साथ बैठकर खाई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह खिचड़ी भोज, भंडारा कराया गया।
विज्ञापन

कटिया टोला स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर खिचड़ी भोज कराया। भाजपा एससी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामनिवास वाल्मीकि व दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने खिचड़ी वितरण किया। रोजा रेलवे कॉलोनी आदर्श नगर कॉलोनी प्रेम नगर कॉलोनी रोजा, अड्डा मठिया कॉलोनी, मंडी गेट के सामने, सुभाष चंद्र बोस चौराहा स्थित लंगोटी बाबा मंदिर, रोजा साइडिंग, जमुही नहर के पास, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, आशुतोष मंदिर आदि स्थानों पर खिचड़ी भोज का भंडारा हुआ। हरी कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में खिचड़ी भोज के अलावा बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों को स्वेटर, कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी, नीरा त्यागी, वीरेंद्र पाठक, तृप्ति पाठक, प्रणव किशन, योगेंद्र त्यागी मौजूद रहे। रोजा रेलवे कैंटीन पर लोको पायलटों ने खिचड़ी भोज रखा। जगदीश चंद शर्मा, विजय कुमार, अनुज पटेल, भूतपूर्व चेयरमैन अल्लू मिश्रा, सुशील अग्रहरि, अनिल कुमार, मुकेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
महानगर सेवा भारती के तत्वावधान में मातृमंडल सेवा भारती की ओर से खिचड़ी भोज व कंबल वितरण कर समरसता का संदेश दिया गया। मातृ मंडल की मुख्य संरक्षिका सोनिया राठौर, अध्यक्ष सीमा बाजपेयी, महानगर मंत्री माधवी, अश्वनी मिश्रा, मीनाक्षी, अमृता दीक्षित, कोमल पांडे, मून आदि मौजूद रहीं।
विसरात रोड स्थित परशुराम धाम पर शनिवार को ब्राह्मण समाज की ओर से यज्ञ व हवन करके मकर संक्रांति मनाई। ब्राह्मण समाज के संस्थापक राजाराम मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार समाज में समरसता और सौहार्द का संदेश देता है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ. केके शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद अवस्थी, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, आरेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, डॉ. संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
मकर संक्रांति पर योग साधकों ने की विशेष योग साधना
योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से मकर संक्रांति पर विशेष योग साधना कराई गई। योग साधकों ने भगवान सूर्य की आराधना कर उनका स्मरण करते हुए 12 मंत्रों के साथ सात चक्रों पर ध्यान केंद्रित कर ठहराव के साथ सूर्य नमस्कार किया। आर्य महिला डिग्री कॉलेज योग साधना केंद्र पर सुबह 6 बजे से प्रारंभ विशेष योग साधना में भीषण ठंड की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और सर्दी के मौसम में उपयोगी विशेष आसनों और प्राणायाम का साधकों ने अभ्यास किया। श्रीमद्भगवद्गीता जयंती पर प्रतियोगिता के विजेताओं ज्योति गुप्ता, राजेश दीक्षित, सौरभ गोयल को सम्मानित किया। जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उपप्रधान ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, नरेश चंद्र त्यागी, डा. राजेंद्र कुशवाहा, पद्मा गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, रचना चांदना, संध्या गुप्ता, गीता पांडे, मिथिलेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में मकर संक्राति पर  निशात रोड पर आयोजित भंडारा में खिचड़ी खाते लोग । संवाद

शाहजहांपुर में मकर संक्राति पर निशात रोड पर आयोजित भंडारा में खिचड़ी खाते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed