{"_id":"697e5922a723701307038da4","slug":"the-farmers-daughter-became-a-doctor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164417-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान की बेटी बनी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान की बेटी बनी डॉक्टर
विज्ञापन
गांव गुटैया निवासी कोमलकौर जोशन को मिठाई खिलाते पिता और मां। स्रोत : स्वयं
पुवायां। गांव गुटैया निवासी किसान सुखदेव सिंह लाडी और गृहिणी परमजीत कौर की पुत्री कोमल कौर जोशन ने मारीशस से वर्ष 2025 में एमबीबीएस करने के बाद देश में होने वाली एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
राना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अवतार सिंह की भांजी कोमल कौर जोशन की इंटर तक की शिक्षा पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल और राना पब्लिक स्कूल में हुई है। इसके बाद परिजनों ने उनको एमबीबीएस करने के लिए माॅरीशस भेज दिया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद देश में मेडिकल सेवाएं देने के लिए एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
दो दिन पूर्व एफएमजीई परीक्षा का रिजल्ट आने पर कोमल कौर के परीक्षा पास होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। कोमल कौर जोशन ने कठिन परिश्रम और लगन को सफलता की सीढ़ी बताया। उन्होंने सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार के लोगों को दिया है। संवाद