{"_id":"669418d51279bfca4000aae7","slug":"the-engine-of-the-pumping-set-which-was-washed-away-in-the-flood-was-found-in-garra-on-the-third-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-122818-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीसरे दिन गर्रा में मिला बाढ़ में बहा पंपिंंग सेट का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीसरे दिन गर्रा में मिला बाढ़ में बहा पंपिंंग सेट का इंजन
विज्ञापन
तिलहर के गांव ढकिया रघा में नदी की बाढ़ में बह गया इंजन ट्रैक्टर से निकालते हुए
तिलहर। तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो गईं हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी फसलें डूबी हैं। गांव ढकिया रघा के किसान पिंटू सिंह ने तीन दिन पहले 40 बीघा में धान की रोपाई की थी। रोपाई करते समय शाम हो गई और बारिश होने से इंजन को खेत से नहीं ला सके।
सुबह गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से धान की पौध डूब गई और इंजन भी बाढ़ के तेज बहाव से नदी में चला गया। वह तब से इंजन को तलाश रहे थे। रविवार को गर्रा का जलस्तर कम हुआ तो ग्रामीणों ने नदी में डुबकी लगाकर इंजन खोज निकाला।
बाद में उसे रस्सी में बांधकर ट्रैक्टर से बाहर निकाला। इसी गांव में मूंगफली की फसल को भारी नुकसान से किसान बहुत परेशान है। गांव के सूरजपाल ने बताया कि तीन एकड़ में मूंगफली की फसल की थी, लेकिन बाढ़ में डूब गई है। संवाद