{"_id":"69557e51cf35891a0e0cfa61","slug":"the-employees-observed-a-protest-day-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-797626-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने विरोध दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने विरोध दिवस मनाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ के मुख्य गेट पर विरोध दिवस मनाते प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी।
शाहजहांपुर। प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन ओसीएफ के पदाधिकारियों ने आर्मी डिजिटल यूनिफॉर्म के लेबर एस्टीमेट में वृद्धि की मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध दिवस मनाया। यूनियन के महामंत्री मोहम्मद रिजवान ने बताया कि एस्टीमेट में वृद्धि के लिए लगातार मांग की जा रही है। उसके बावजूद अब तक टीसीएल मुख्यालय कानपुर ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में हड़ताल करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष नीरज दीक्षित, राममोहन अग्निहोत्री, समीउद्दीन, विमलदीप, मोहम्मद नसीम, राजकुमार मौर्य, अजहर अली, ललित श्रीवास्तव, सुरेश सक्सेना आदि शामिल रहे। संवाद
--
पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकबंधु राजनारायण
शाहजहांपुर। सपा के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने गोष्ठी में कहा कि लोकबंधु राज नारायण अन्याय होता देखकर विरोध करते थे। डॉ. लोहिया के नेतृत्व में उन्होंने समाजवादी आंदोलन में हिस्सा लिया। आजादी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
स्मार्ट मीटर की खराबी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसई
शाहजहांपुर। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने विधायक चेतराम की शिकायत पर पुवायां डिवीजन के दो गांवों में निरीक्षण किया। इसके अलावा स्मार्ट मीटर की आने वाली तकनीकी कमी को दूर करने के लिए कर्मचारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि मुनीश कुमार के साथ पुवायां के खजुरिया व विक्रमपुर गांव में कार्य का जायजा लिया। वहां कुछ जगह पर कमियां मिलीं। इसे सही कराने के निर्देश दिए। स्मार्ट मीटर के बिल में कमी की शिकायत पर एसई ने मामले की जांच की। बताया कि अब तक आठ हजार स्मार्ट मीटर पुवायां क्षेत्र में लग चुके हैं। कंपनी के हेड से डिवीजन पर एक कर्मचारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। संवाद