फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The elderly man, who was injured in a car accident, died in the hospital.

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से घायल वृद्ध की अस्पताल में हुई मौत

Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The elderly man, who was injured in a car accident, died in the hospital.
मृतक कमरुद्दीन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। खुटार मार्ग पर सोमवार को सुबह कस्बे की ओर पैदल आ रहे मोहल्ला मुरादपुर निवासी 65 वर्षीय कमरुद्दीन पीछे से आई एक कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग कमरुद्दीन मस्जिद में साफ-सफाई का काम करते थे और मस्जिद में ही रहकर अपना गुजारा करते थे। सोमवार सुबह वह कस्बे की ओर किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के पास उनके साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। कमरुद्दीन की मौत से पुत्र मोहम्मद सहीम और मोहम्मद अनीस समेत परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल

पुवायां। गांव धारा निवासी 19 वर्षीय सुजल कुमार सोमवार दोपहर स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पुवायां खुटार मार्ग पर एक टेंपो की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने सुजल को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में परिजन सुजल को इलाज के लिए बरेली ले गए। पुलिस ने टेंपो के कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed