{"_id":"68ffb0823488c870d1028a0c","slug":"the-drama-of-sitas-abduction-was-staged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156131-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीता हरण की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीता हरण की लीला का मंचन
विज्ञापन
बंडा। श्री रामलीला मेले में वृंदावन से आए श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान के अध्यक्ष अवधेश नंदन मिश्र के निर्देशन में कलाकारों ने सोमवार को सीता जी के हरण और वन में प्रभु श्रीराम के शबरी से मिलन के प्रसंगों का मंचन करके श्रद्धालु दर्शकों भाव विभोर कर दिया। सीताहरण का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। श्रीराम बने विपिन सांवरिया अपने अभिनय से प्रशंसा बटोरी। संवाद
00
श्रीरामजन्म, ताड़का वध के प्रसंगों का मंचन
अल्हागंज। मोहल्ला दखिनौआ स्थित रामलीला मेला मैदान पर कलाकारों ने सोमवार को श्रीराम जन्म, महाराजा दशरथ के दरबार में महर्षि विश्वामित्र के आगमन, ताड़का वध आदि प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालु दर्शकों का मन मोह लिया। जैसे ही श्रीराम के जन्म का दृश्य दिखाया गया, मेला मैदान भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कौशल्या की गोद में बालकराम के दर्शन करते ही श्रद्धालु हर्षित हो उठे। दौरान मेला कमेटी के केशव चंद्र, रामलखन मिश्रा, शुभम गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि पदाधिकारी व्यवस्था में लगे रहे। संवाद