फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The DM honored the Class 10 and 12 toppers at his residence.

Shahjahanpur News: डीएम ने दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स को अपने आवास पर किया सम्मानित

Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The DM honored the Class 10 and 12 toppers at his residence.
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर जनपद के दसवीं और बारहवीं में टॉप करने वाले कुल 30 में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें दसवीं के 18 और बारहवीं के 12 टॉपर्स के साथ संवाद कर उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों से उनके कॅरिअर लक्ष्य, पढ़ाई की रणनीति और भविष्य में क्या बनने की इच्छा है, पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारी, चुनौतियों और विचार डीएम, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ साझा किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर पाठ्यक्रम की गहन तैयारी करनी चाहिए। कहा कि नियमित पढ़ाई के साथ साथ सामान्य ज्ञान, बेसिक जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी समान रूप से आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ने, अंग्रेजी भाषा सीखने और दैनिक जीवन में अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग की आदत विकसित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए और उन्हें अपने आवास का भ्रमण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed