फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Divisional Commissioner took feedback while sitting in the e-bus

मंडलायुक्त ने सदर में सुनीं समस्याएं, पुवायां में लेखपाल निलंबित

Sun, 07 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner took feedback while sitting in the e-bus
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का शनिवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने निरीक्षण किया। उन्होंने ई-बस में बैठकर यात्रा की और यात्रियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने राजघाट पुलिस चौकी के पास सौंदर्यीकरण व वर्टिकल गार्डेन देखा। अजीजगंज तिराहे पर पीपीपी मॉडल से अजीजगंज तिराहे पर प्राइवेट या निजी क्षेत्र के सहयोग से सहज मार्ग एवं शहर मार्ग जंक्शन के निर्माण कार्य तथा प्रस्तावित सद्भावना मंडप का निरीक्षण किया। न्यू सिटी ककरा में नेचर वॉक-वे को देखा। निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन के कार्य की प्रगति देखी जहां 30-40 मजदूर कार्य करते मिले। इसके बाद मंडलायुक्त न्यू सिटी ककरा में ई-चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण करने भी पहुंचीं। बसों का रखरखाव एवं व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने एक ई-बस में बैठकर यात्रा भी की। उन्होंने ई-बस में बैटे यात्रियों से फीडबैक लिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने अंटा चौराहा के पास निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। आईटीएमएस के तहत निर्मित कराए गए कंट्रोल रूम, जीआईसी तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट को भी देखा। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य अभियंता निर्माण एसके अंबेडकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सदर में सुनीं समस्याएं, पुवायां में लेखपाल निलंबित
शाहजहांपुर/पुवायां। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत बरेली मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने सदर तहसील में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान 69 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया। डीएम और एसपी ने पुवायां तहसील में समस्याएं सुनीं। डीएम ने लापरवाही पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतें सुनने के दौरान लेखपाल विकास यादव की शिकायत की गई। मामले में लेखपाल की लापरवाही मिली। डीएम ने लेखपाल को निलंबित किए जाने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि पुवायां तहसील प्रशासन की कार्यशैली में पिछले समाधान दिवस की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। समाधान दिवस में 195 शिकायतें प्राप्त हुई, केवल तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एसपी ने जमीन संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. पीके वर्मा, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार, परियोजना अधिकारी अवधेशराम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
कोलाघाट पुल पर आवागमन शुरू कराने की मांग
जलालाबाद। अपर आयुक्त (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभाग से संबंधित 27 शिकायतें दर्ज की गईं। दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बार संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की ओर से सीडीओ को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि कोलाघाट पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है। नदी से रास्ता पार करना काफी जोखिम भरा है। पुल से पैदल यात्री को निकलने की इजाजत देने की मांग की गई।

तिलहर में मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण
तिलहर। एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस में प्राप्त 58 शिकायतों में मात्र तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान राशन, पेंशन, चकबंदी, राजस्व विभाग और पुलिस से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक आईं। सभी से कोविड-19 के तहत मास्क लगाने की अपील की गई और मास्क वितरित भी किए गए। सीओ अमित चौरसिया, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed