{"_id":"b724ca65321be82ccb8a98cf8027ad14","slug":"the-district-started-secondary-athletics-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
भावलखेड़ा/शाहजहांपुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कॉलेजों का जनपदीय शैक्षिक युवा समारोह (एथलेटिक्स प्रतियोगिता) सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। गत वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल से मैदान का चक्कर लगाकर खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लगन से खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कहा: खेलों से नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और इस क्षेत्र में दोस्त बढ़ने के सर्वाधिक मौके मिलते हैं। खेल आपसी भाईचारा का संदेश देते हैं।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। मार्च पास्ट में बड़ी संख्या में टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री वर्मा ने सलामी लेकर मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाया। इसी कड़ी में उन्होंने क्रीड़ाध्वज फहराया। आरंभ में डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने स्वागत भाषण दिया और सभी से आयोजन को निर्विवाद संपन्न कराने की अपेक्षा की। सचिव रणवीर सिंह नेेे आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
दौड़ में गोपाल, लक्ष्मी, अनंत और संजना जीतीं
माध्यमिक कॉलेजों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं। सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मो. अदनान नेे प्रथम, अविरल दीक्षित ने द्वितीय, मो. रफी ने तृतीय, बालिका वर्ग में शुचि मौर्य ने प्रथम, शिवली ने द्वितीय, नंदिनी राठौर ने तृतीय, गोला फेंक में समरीन ने प्रथम, ज्ञान देवी ने द्वितीय, फैजीन ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनंत सिंह ने प्रथम, परविंदर सिंह ने द्वितीय, हृदयेश सिंह ने तृतीय, बालिका वर्ग में संजना ने प्रथम, सोनम वर्मा ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय, गोला फेंक में करनवीर कौर ने प्रथम, वैष्णवी देवी ने द्वितीय, नूरजहां ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गोपाल सिंह, भारत चंद्र, हिमांशु पाल, बालिका वर्ग में लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, नेहा यादव, गोला फेंक में निदा, शारदा, बुशरा फातमा, लंबी कूद में सीमा खातून, परविंदर कौर, मनप्रीत कौर और बालक वर्ग में जावेद मंसूरी, हिमांशु पाल, अतुल सिंह और शिव कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।