{"_id":"6a2b0c1067e95320c306fcbd","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-under-construction-municipal-corporation-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175861-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : सूचना विभ
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम 15 जून को होगा।
निरीक्षण के दौरान, डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और निर्माण संबंधी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरे किए जाएं।
डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा। निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठेकेदार से श्रमिकों की संख्या और कार्य पूरा होने की समय-सीमा पूछी। डीएम ने कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय के भीतर निर्माण पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संवाद