फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The director of The Kashmir Files has a deep connection with the land of martyrs

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक का शहीदों की सरजमीं से जुड़ा है कनेक्शन

Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
The director of The Kashmir Files has a deep connection with the land of martyrs
शाहजहांपुर। तिलहर के धन्यौरा गांव में विवेक राजन अग्निहोत्री के पिता का घर। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के के निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री के तार शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव धन्यौरा से जुड़े हैं। यह उनका पैतृक गांव है। उनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री का जन्म यहीं हुआ था। सदर तहसील के पिंगरा-पिंगरी गांव में विवेक के पिता डॉ. पीडी अग्निहोत्री के नाम पर कृषि योग्य भूमि अभिलेखों में दर्ज है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बंथरा गांव स्थित तेल डिपो के आगे स्थित धन्यौरा गांव वर्ष 2005 में उस समय चर्चा में आया था, जब साहित्यकार डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री को नई दिल्ली में 11वीं श्री वाणी अलंकरण सम्मान दिया गया था। डॉ. पीडी अग्निहोत्री संस्कृत के बड़े जानकार थे। वह वर्षों पहले यहां से अपनी जमीन और मकान छोड़कर भोपाल चले गए थे। साहित्य जगत के सितारे ने यहां की जमीन-जायदाद को अपने बड़े भाई के नाम पावर ऑफ अटार्नी कर दी थी। उसके बाद भोपाल यूनिवर्सिटी में कुलपति बने। वह मई-जून की छुट्टी में एक महीने को यहां जरूर आते थे। उनका निधन हो चुका है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके बेटे विवेक राजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिये शाहजहांपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।
विज्ञापन

35 साल पहले शेरबहादुर को बेच दिया था मकान
पीडी अग्निहोत्री का जन्म धन्यौरा में हुआ था। उनके जाने के बाद बड़े भाई ने पैतृक मकान को गांव के शेर बहादुर को बेच दिया। शेर बहादुर के बेटे अरविंद बताते हैं कि काफी समय पहले मकान खरीदा था। अब उस पर दो मंजिला मकान बना लिया है। विवेक राजन के पिता पीडी अग्निहोत्री का नाम आज भी भू-अभिलेखों में दर्ज है। कुलपति रहे पीडी अग्निहोत्री के नाम पिंगरा-पिंगरी में दर्ज कृषि योग्य भूमि की देखभाल उनके रिश्तेदार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने ट्वीट कर दी जानकारी
फिल्म के निर्देशक विवेक राजन के रिश्तेदार सतीश दुबे और चंद्र प्रकाश दुबे शाहजहांपुर में रहते हैं। सतीश सुभाषनगर और चंद्र प्रकाश रामनगर के रहने वाले है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल में ही एक ट्वीट कर खुद के शाहजहांपुर का मूल निवासी होने की जानकारी दी थी।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक राजन अग्निहोत्री

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक राजन अग्निहोत्री- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजाहंपुर। तिलहर में विवेक राजन अग्निहोत्री के पिता के घर पर बना दो मंजिला मकान। संवाद

शाहजाहंपुर। तिलहर में विवेक राजन अग्निहोत्री के पिता के घर पर बना दो मंजिला मकान। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed