फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Diploma Electrical team emerged victorious in the volleyball competition.

Shahjahanpur News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम विजयी

Tue, 10 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The Diploma Electrical team emerged victorious in the volleyball competition.
इंटीग्रल विश्वविद्यालय में वालीबॉल में दम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। गुर्री गांव स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। पहले दिन वॉलीबाल और क्रिकेट में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। वालीबॉल में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम ने डिप्लोमा मैकेनिकल को हरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दस ओवर के क्रिकेट मैच में डिप्लोमा मैकेनिकल की टीम ने डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम को 28 रनों से हराया। प्रतिद्वंद्वी डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम आठ ओवर में 64 रन बना सकी। इससे पहले समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा, विशिष्ट अतिथि इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब व संस्था प्रधान आसिम जफर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

साहित्यिक समिति के प्रमुख मोहम्मद रमजान ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में क्रिकेट, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद नसीम, डॉ.मोहम्मद गयासुद्दीन, रेहान अली खां, फुरकान अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद अशहर, मोहम्मद फराज खां, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed