फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The devotees started cheering after hearing the story of the killing of the demon Tarakasur

Shahjahanpur News: राक्षस तारकासुर के वध का प्रसंग सुन जय-जयकार कर उठे श्रद्धालु

Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The devotees started cheering after hearing the story of the killing of the demon Tarakasur
खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में ​शिव महापुराण कथा सुनाते संत प्रशांत महाराज। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के नवम दिवस शनिवार को संत प्रशांत प्रभु महाराज ने भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय के राक्षस तारकासुर का वध करने का प्रसंग सुनाया। पूरा कथा पंडाल भोलेनाथ और शिव पुत्र कार्तिकेय महाराज की जय-जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि राक्षस तारकासुर ने घोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया कि उसे केवल शिव पुत्र ही पराजित कर सकता है। शिव तो समाधि में लीन थे। धरती पर अधर्म का अंधकार छाने लगा। देवता व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन

माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर महादेव को अपने अर्धांग के रूप में पाया और उनके योग से एक दिव्य तेजस्वी बालक का जन्म हुआ। भगवान कार्तिकेय के छह मुख, छह भुजाएं और अनंत शक्ति देखकर देवता भी हर्षित हो उठे। उन्हीं के नेतृत्व में देवसेना ने असुरों को ललकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारकासुर और कार्तिकेय के बीच भयंकर युद्ध हुआ। भगवान कार्तिकेय ने अपने दिव्य शक्तिबाण से तारकासुर का अंत किया। कथा में पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed