फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The demand increased after the marriage was fixed, the relationship was broken due to stigma

Shahjahanpur News: शादी तय होने के बाद बढ़ती गई मांग, लांछन लगा तोड़ा रिश्ता

Tue, 28 Feb 2023 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
The demand increased after the marriage was fixed, the relationship was broken due to stigma
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेटी के चरित्र पर आरोप लगाते हुए वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता ने एसपी देहात को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा के व्यक्ति ने बताया कि उसने बेटी की शादी पांच नवंबर, 2022 को बदायूं जिले के थाना उसावां के ग्राम पीतमनगला निवासी युवक से तय की थी। वरपक्ष ने बुलेट बाइक, घरेलू सामान व सोने की अंगूठी की मांग रखी थी। उसी माह 22 तारीख को रोक की रस्म हो गई। इसके बाद गाड़ी के बजाय नगद रुपये ट्रैक्टर खरीदने के लिए मांग लिए। इसके बाद गोद भराई की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया, साथ ही लड़की के चरित्र पर लांछन लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित ने 16 फरवरी को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस द्वारा टालने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed