फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of a young man in Puwayan... the wife said that the brother-in-law lost his life. The accused said that he was strangled to death.

पुवायां में युवक की मौत, पत्नी बोली- देवर के धक्के से गई जान और आरोपी भाई बोला गला दबाकर मारा

Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man in Puwayan... the wife said that the brother-in-law lost his life. The accused said that he was strangled to death.
गांव अनावां के रामबहादुर का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के गांव अनावां में बृहस्पतिवार रात रामबहादुर उर्फ शेरू (25) की मौत हो गई। पत्नी बविता ने शराब पीने के दौरान विवाद होने पर देवर विजय कुमार के धक्का मारने से लगी चोट से मौत होना बताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर बाद दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अनावां निवासी बविता देवी ने पुलिस को बताया कि 26 मई को उनके पति रामबहादुर और देवर विजय के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विजय के धक्का मार देने से उसके पति औंधे मुंह गिर पड़े और उनको गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग रामबहादुर को इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव मौके पर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विजय कुमार को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाने में आरोपी विजय ने पुलिस को दूसरी कहानी बताई। विजय के अनुसार रामबहादुर उसकी झूठी शिकायत पिता सोनपाल से करता रहता था। इस कारण उसके पिता अक्सर उसे पीटते रहते थे। इस वजह से वह रामबहादुर से खुन्नस रखता था। बृहस्पतिवार शाम को वह रामबहादुर के साथ साइकिल से बड़ागांव आया और भाई को शराब पिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटते समय नशे के कारण रामबहादुर साइकिल से गिर गया, जिस कारण उसके चेहरे पर चोट भी लग गई। कुछ देर बाद उसने रामबहादुर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक कर घर आ गया। पुलिस ने बविता की तहरीर पर विजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बविता और विजय के बयानों में विरोधाभास
गांव अनावां के सोनपाल के चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा रामबहादुर है, जिसकी शादी हो चुकी है। इसके बाद 23 वर्षीय विजय, अजय, संजय हैं। अजय और संजय नाबालिग हैं और अपने पिता के साथ अलग घर में रहते हैं। विजय अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। बविता के अनुसार देवर विजय के धक्का देने से उसके पति की इलाज को ले जाते समय मौत हुई। अब सवाल है कि घटना 26 मई की है और इलाज को ले जाते समय मौत होने पर शव को रास्ते में क्यों डाल दिया गया। शव रास्ते में होने का जिक्र रिपोर्ट में भी है। इसके अलावा घटना की सूचना अगले दिन पुलिस को क्यों दी गई। विजय ने पुलिस को बड़े भाई से खुन्नस रखने के कारण गला दबाकर हत्या की बात कही है, लेकिन यह नहीं बताया कि रामबहादुर क्या शिकायत करता था। पुलिस जांच कर रही है कि विजय रामबहादुर की शिकायतों से परेशान था और खुन्नस रखता था, तो उसके साथ रहता क्यों था। सवाल यह भी उठ रहा है कि रात में जब विजय अकेले घर पहुंचा तो रामबहादुर की पत्नी ने रात में ही परिवार के लोगों को सूचना क्यों नहीं दी। बविता और विजय में झूठ कौन बोल रहा है।

सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रामबहादुर की पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां

गांव अनावां के रामबहादुर का फाइल फोटो

गांव अनावां के रामबहादुर का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed