{"_id":"5703d2034f1c1b5429c8112f","slug":"the-death-of-a-woman-from-the-fire-the-cook-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से एक महिला की मौत, दूसरी खाना बनाते झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से एक महिला की मौत, दूसरी खाना बनाते झुलसी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद क्षेत्र के गांव बझेड़ा महुआ डांडी में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू कलह में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग ली। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव ददुरिया में एक महिला खाना बनाते समय झुलस गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बझेड़ा महुआ डांडी निवासी रमेश की 24 वर्षीय पत्नी रागिनी ने घर में कुछ विवाद होने पर दोपहर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख, पुकार सुनकर परिवार और गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन तब तक रागिनी बुरी तरह से झुलस गई थी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक रागिनी 90 फीसदी से अधिक जल गई और उसकी मौत हो गई। रागिनी के ससुर आशाराम ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर रागिनी ने आग ली। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। वहीं लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव ददुुरिया निवासी अनिल सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह सुबह खाना बना रही थी। तभी अचानक रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर सरिता झुलस गई। डॉक्टरों के मुताबिक सरिता करीब 45 फीसदी झुलसी है।
विज्ञापन