{"_id":"63865871a1c2821b88176362","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-went-out-to-irrigate-the-field-was-found-in-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-bly5054029114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत की सिंचाई करने निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत की सिंचाई करने निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव पल्हुरा निवासी घनश्याम (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत की सिंचाई करने गए घनश्याम का शव रात में घर के बाहर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने से) मौत होना बताया गया है।
मदनपाल का पुत्र घनश्याम सोमवार रात अपने भाई छोटू के साथ घर से एक किलोमीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। पानी लगाते समय छोटू की आंख लग गई और वह सो गया। रात करीब एक बजे घनश्याम के परिवार की महिला उठी तो गेट के दरवाजे पर शव देखकर चीख पड़ी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक, उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे, लेकिन गर्दन में सूजन थी। घनश्याम की मौत से पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन साल पहले ही हुसैनपुर माधौपुर गांव में उसकी शादी हुई थी। मां कमला देवी, भाई भूरे व छोटू के आंसू भी नहीं थम रहे थे।
घनश्याम का शव रात में मफलर से लटका मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होना आया है। अमित चौरसिया, सीओ सदर