{"_id":"64370ab4163b1b542f012a64","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-was-thrown-in-the-sugarcane-field-after-killing-shahjahanpur-news-c-4-1-124578-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव
विज्ञापन
गांव कनपारा के जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो। संवाद
पुवायां। दस अप्रैल से लापता गांव कनपारा निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र सिंह का शव बुधवार को गांव बढ़ारू बिजला से कुछ दूर मिला। परिजन लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
जितेंद्र दस अप्रैल की सुबह नौ बजे बाइक से घर से पुवायां जाने की बात कहकर निकले थे। शाम पांच बजे तक वापस नहीं आए। कॉल रिसीव न होने पर परिजन ने तलाश शुरू की। जितेंद्र के मामा विमलेश ने दस अप्रैल को ही उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
बुधवार दोपहर परिजन को गांव बढ़ारू बिजला से कुछ दूर गन्ने के खेत में जितेंद्र का शव पड़ा मिला। सिर में चोट का निशान था। एक हाथ का मांस पशु नोचकर खा गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
एएसपी संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ पंकज पंत ने मौका मुआयना किया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ वर्ष की आयु से नाना के घर रह रहे थे
जितेंद्र के पिता सुनील सिंह बंडा में रहते हैं। जितेंद्र की मां के निधन के बाद नाना कृष्णपाल सिंह जितेंद्र को अपने घर ले आए थे। तब वह डेढ़ साल के थे। तभी से जितेंद्र नाना के घर ही रहते थे। जितेंद्र के पिता बाद में नोएडा में रहने लगे।
बाइक मिलने के बाद चला शव का पता
जितेंद्र की बाइक बुधवार सुबह नाहिल पुवायां रोड पर गांव बढ़ारू बिजला के पास कच्चे रास्ते पर पड़ी मिली। इसके बाद परिजन ने आसपास तलाश किया तो वहां से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में शव मिला। पुलिस का मानना है कि जितेंद्र की हत्या कर बाइक चकरोड पर खड़ी कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया गया।
लोकेशन और शव अलग-अलग मिलने से गहराया शक
11 अप्रैल को पुलिस को जितेंद्र के मोबाइल की लोकेशन गांव जठियापुर में मिली थी। बुधवार को शव जठियापुर से चार किमी दूर मिला। इससे हत्या की आशंका गहरा रही है। पुलिस का मानना है कि जितेंद्र की दस अप्रैल को ही हत्या कर दी गई और शव फेंक दिया गया। जितेंद्र के कपड़ों से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार जहां शव मिला है, वहां हत्या नहीं की गई है।
कई बार बेहोश होकर गिरी नानी
जितेंद्र की मौत से उनकी नानी हितेश्वरी देवी को गहरा धक्का लगा है। बेटी के बाद अब नाती को भी खो देने से वह बदहवास हो उठी हैं। शव के पास वह कई बार बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी उनको समझाकर शांत किया।
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। सिर में चोट का निशान प्रतीत हो रहा है। पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - पंकज पंत, सीओ पुवायां