फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose in village Saraiya

Shahjahanpur News: गांव सरैया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 26 Aug 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose in village Saraiya
पुवायां के गांव सरैंया की करीना देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे धोती से लटका मिला। भाई ने पुलिस को सूचना देकर मौत पर संदेह जताया है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


सोमवार को गांव सरैया निवासी सोहन सिंह की 26 वर्षीय पत्नी करीना देवी का शव कमरे में कुंडे में धोती में लटका मिला। परिजनों ने शव लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सोहन सिंह ने मामले की जानकारी ससुराल के लोगों को दी। सूचना पाकर पहुंचे मिर्जापुर के गांव पहाड़पुर निवासी करीना देवी के पिता डल्लू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार पंकज कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


डल्लू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व की थी। दामाद सोहन सिंह दहेज की मांग को लेकर करीना से आए दिन मारपीट करते थे। रविवार को पुत्री के कॉल करने पर उनके पुत्र नितिन ने दो हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे। पुत्री की मौत में दामाद और परिवार वालों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोहन सिंह ने बताया कि करीना मायके जाने की जिद कर रही थी। उन्होंने कुछ दिन बाद चलने को कहा था, इस कारण करीना ने फंदे से लटककर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुलिस पहुंची तो करीना का शव चारपाई पर रखा मिला था। मृतका के पिता डल्लू ने संदिग्ध हालत में मौत की बात कहते हुए पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।


दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकला



कलान। क्षेत्र के ग्राम पिलुआ निवासी चांदनी ने थाने में दी तहरीर में कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसकी शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी सोनू के संग हुई थी। ससुराली दहेज में दो लाख रुपया नकद लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर तीन माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद

पुवायां के गांव सरैंया की करीना देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

पुवायां के गांव सरैंया की करीना देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed