फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The date of application is April 25, 31 girl students are ready to enter the field

जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के आवेदन की तिथि 25 अप्रैल हुईं, 31 महिला खिलाड़ी मैदान पर उतरने को तैयार

Sat, 23 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The date of application is April 25, 31 girl students are ready to enter the field
मनोज यादव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिकेट के जिलास्तरीय ट्रायल के आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया है। पहली अप्रैल से शुरू हुए आवेदन में अभी तक करीब 200 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। इसमें 31 छात्राएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने क्रिकेट को लेकर उत्साह दिखाया। यहां की 18 छात्राएं ट्रायल के लिए तैयार हैं। जबकि, एसएस कॉलेज में 11 लड़कियां खेल के मैदान पर उतरने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक क्रिकेट में छात्राओं की उपस्थिति नाममात्र की रहती थी। पिछले वर्ष हुए ट्रायल में मात्र वृंदा भसीन और इशिता ने अपनी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था। दोनों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के बाद कानपुर में हुआ था। हालांकि, कोरोना के कारण वहां उन्हें मौका नहीं मिल पाया। अमर उजाला के अभियान के बाद छात्राएं भी क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाने के लिए आगे आईं। इस मुहिम से जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज की छात्राएं क्रिकेट खेलने के लिए आईं तो शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

छात्राओं की क्रिकेट टीम को बनाने के लिए एसोसिएशन ने भी प्रयास शुरू किए। एसोसिएशन के सह सचिव मनोज यादव के पास जिलास्तरीय ट्रायल के लिए छात्राओं के फोन पहुंचना शुरू हुए तो उन्होनें कॉलेज में ही फार्म पहुंचाकर महिला खिलाड़ियों को सहूलियत दी। अहम बात यह है कि गत वर्ष हुए ट्रायल में सिर्फ दो लड़कियां ही बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इस बार जीएफ कॉलेज से 18 और एसएस कॉलेज से 11 छात्राओं ने फार्म खरीदे हैं। जिलास्तरीय ट्रायल के लिए अभी तक 200 फार्म बिके हैं, जिसमें इशिता जैन और वृंदा भसीन को मिलाकर 31 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, आवेदन की तिथि 22 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई हैं। ऐसे में आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अगस्त या सितंबर में ट्रायल की संभावना
आवेदन के बाद छात्राओं ने ट्रायल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का नमूना दिखाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, कॉलेज स्तर पर अभी परीक्षा के चलते अच्छे से अभ्यास शुरू नहीं हो पाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक अगस्त या सितंबर में ट्रायल होने की संभावना है। ट्रायल में महिला टीम के किसी बड़े खिलाड़ी को बुलाकर छात्राओं का चयन कराया जाएगा, साथ ही छात्राओं को टिप्स भी दिलाने की तैयारी है।

छात्राओं के बीच कराएंगे मैच
-दोनों कॉलेजों की टीम बनकर तैयार हो गईं। कोशिश है कि जिला स्तरीय टीम छात्राओं की एक मजबूत टीम को बनाया जाए। इसके बाद दूसरे जिलों से मैच कराकर उनके बीच प्रतिस्पर्धा को परखा जाए। आवेदन होने के बाद छात्राओं का खेल देखने के बाद एक मजबूत टीम को बनाया जाएगा। -मनोज यादव, क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed