फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The crooks looted cash and jewelery by mortgaging family members in Sindhauli

सिंधौली में घरवालों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट ले गए बदमाश

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
The crooks looted cash and jewelery by mortgaging family members in Sindhauli
शाहजहांपुर। सिंधौली इलाके के डुगरौची गांव के एक घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे लूटपाट की। घर में रखे 55 हजार रुपये और जेवर लूटने के बाद बदमाश धमकी देकर चले गए। घटना की सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना सिधौली क्षेत्र केडुगरौची गोटिया गांव निवासी प्यारेलाल बृहस्पतिवार देर शाम खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहे थे। रात के लगभग एक बजे चार बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले घर के बाहर छप्पर में सो रहे प्यारेलाल को बंधक बनाया। फिर एक बदमाश दीवार कूदकर घर के अंदर चला गया। उसने अंदर से लगी दरवाजे की कुंडी खोल दी। इसके बाद चारों बदमाश प्यारेलाल को साथ लेकर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद प्यारेलाल और उनके बेटे मुकेश को चारपाई से बांध दिया और घर में लूटपाट शुरू कर दी। करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के काफी देर बाद प्यारेलाल ने शोर मचाया। इस पर जागे ग्रामीणों ने आसपास देखा लेकर कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ित प्यारेलाल ने बताया कि उनके बेटे मुकेश की आठ दिसंबर को शादी है। बहू के लिए घर में रखे जेवर और 55 हजार रुपये नकद बदमाश ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed