फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cows grazed the paddy field, the desperate farmer died by hanging himself from the trap

गोवंश ने चर लिया धान का खेत, आहत होकर फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The cows grazed the paddy field, the desperate farmer died by hanging himself from the trap
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नौगवां मवैया निवासी किसान निर्भान सिंह (35) ने खेत में पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार के मुताबिक, उसकी धान की फसल छुट्टा पशुओं ने चर ली जिससे वह आहत था। सात महीने की गर्भवती पत्नी रानी बिटिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निर्भान सिंह के पास केवल डेढ़ बीघा जमीन थी। उन्होंने खेत में धान रोपा था। पौध बड़ी हुई तो उसे घुमंतू गोवंश ने चर लिया। इससे निर्भान सदमे में थे। शुक्रवार सुबह दस बजे निर्भान खेत देखने की बात कहते हुए घर से निकले थे। खेत के पास पेड़ से उन्होंने रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर तक निर्भान सिंह के घर वापस न आने पर परिजन को चिंता हुई। करीब चार बजे ग्रामीणों ने उनके घर आकर निर्भान के फंदे से लटकने की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर आ गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। निर्भान चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई रामकुमार ने बताया कि धान की फसल को पशुओं ने चर लिया था। निर्भान ने उधार लेकर फसल की बुवाई की थी। फसल नष्ट होने से निर्भान परेशान था। उसकी दो साल पहले ही मीरानपुर कटरा निवासी रानी बिटिया के साथ शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की खबर के वर्जन
निर्भान सिंह की मौत की सूचना आई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर परिजन ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया था। आत्महत्या के मामले के चलते पोस्टमार्टम कराया गया। खेत चरने के चलते फंदे से लटकने के मामले की जानकारी नहीं है। - अमित चौरसिया, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed