{"_id":"6a4ce418148d3181800d4547","slug":"the-country-can-never-forget-dr-mukherjees-sacrifice-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178296-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डॉ.मुखर्जी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डॉ.मुखर्जी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.मुखर्जी का बलिदान देश भूला नहीं सकता।
भाजपा महानगर कमेटी की ओर से सरायकाइयां स्थित डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक केंद्र में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने और जम्मू-कश्मीर की अखंडता के लिए उनका कड़ा संघर्ष व सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता।
महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन साहस, राष्ट्रवाद और मां भारती के प्रति निस्वार्थ सेवा का एक अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष वैभव खन्ना ने अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता,महापौर अर्चना वर्मा, आनंद सिंह, प्रशांत सक्सेना, अवनीश शर्मा, वेद प्रकाश मौर्या, दिलीप गुप्ता, सत्यम शर्मा, पार्षद अनूप गुप्ता, संजय कनौजिया, लाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

बस अड्डा पर खड़े ऑटो। संवाद