{"_id":"6488c6dbc1d246051c0ac654","slug":"the-contract-writer-abused-the-advocate-put-a-gun-on-the-chest-shahjahanpur-news-c-4-1-181168-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैनामा प्रलेखक ने अधिवक्ता से की गालीगलौज, सीने पर रखा तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैनामा प्रलेखक ने अधिवक्ता से की गालीगलौज, सीने पर रखा तमंचा
Wed, 14 Jun 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू सिंह ने तहसील में बैनामा प्रलेखक हरीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रलेखक ने अधिवक्ता से गालीगलौज की। विरोध करने पर उनके सीने पर तमंचा रख दिया।
श्याम बाबू ने पुलिस को बताया कि नौ जून को शाम चार बजे वह तहसील स्थित अपने बिस्तर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे मोहल्ला प्रतापनगर निवासी हरीश यादव ने उनसे पांच हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने रुपये मांगने का कारण पूछा तो वह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर तमंचा निकालकर सीने पर रख दिया।
इस दौरान वहां मौजूद साथी अधिवक्ता ब्रह्मकुमार दीक्षित व मुन्ना सिंह ने हस्तक्षेप कर श्याम बाबू को बचाया। इसके बाद हरीश जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। श्याम बाबू सिंह केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की जिलास्तरीय दिशा समिति के सदस्य भी हैं। प्रलेखक हरीश ने बताया कि एक बैनामे को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। गालीगलौज और सीने पर तमंचा रखने की बात झूठी है।