{"_id":"699a1442037e9bc2480f1f10","slug":"the-contract-of-the-driver-who-played-the-game-of-61-liters-of-diesel-was-terminated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166226-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 61 लीटर डीजल का खेल करने वाले चालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 61 लीटर डीजल का खेल करने वाले चालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस से 61 लीटर डीजल का खेल करने के आरोपी चालक रामकिशुन की संविदा को समाप्त कर दिया गया है। बुकिंग लिपिक की रिपोर्ट के आधार पर एआरएम ने कार्रवाई की है।
22 जनवरी को चालक पंकज पाल ने 125 डीजल लेकर बस का टैंक फुल कराकर कार्यशाला में खड़ा कर दिया। बस को संविदा चालक रामकिशुन ने संचालन के लिए निकाला और हरदोई बस अड्डे पर खड़ा कर दिया। चालक बस में स्वयं मौजूद रहा। अगले दिन बस को मार्ग पर लेकर जाने के दौरान यात्रियों को बैठाया गया। इस बीच चालक ने कार्यशाला में डीजल कम होने की सूचना दी। इसके बाद अभिलेख जांचे गए।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के निर्देश पर 5307 रुपये का 61 लीटर डीजल पूर्ण किया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि चालक ने फोन कर अधिकारियों से अभद्रता की। निगम को क्षति पहुंचाने पर संविदा चालक का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। साथ ही संविदा चालक पद की जमा की गई प्रतिभूति की धनराशि भी जब्त कर ली गई है। संवाद