फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The congregation was delighted with the Shabad Kirtan and bowed their heads before the palanquin.

Shahjahanpur News: शबद कीर्तन से संगत निहाल, पालकी के सामने टेका मत्था

Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The congregation was delighted with the Shabad Kirtan and bowed their heads before the palanquin.
शाहजहांपुर में रामनगर ​स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व उप​स्थ - फोटो : self
शाहजहांपुर। गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर मंगलवार को विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी झालरों से सजाई गई पालकी के समक्ष संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर में सुबह सुखमनी साहिब के पाठ हुए। उसके बाद हुजूरी रागी अंग्रेज सिंह, गुरजीत सिंह ने कीर्तन किया। कथावाचक अनंत पाल सिंह ने गुरु तेगबहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। अमनप्रीत सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने भी विचार रखे। संरक्षक सरदार अवतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, बिट्टू बजाज, जुझार सिंह, विजय कलाणी, कमलेश कौर माटा, दर्शन बजाज ने सेवादारों को सिरोपा भेट किए।
विज्ञापन

--
श्रद्धापूर्वक निकाला नगर कीर्तन

तिलहर। गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर मंगलवार को सुबह संगत ने श्रद्धापूर्वक नगर कीर्तन निकाला। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास स्थित गुरुद्वारे से शुरू नगर कीर्तन बहादुरगंज बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। बाद में गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ के पश्चात देश में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष अरदास की गई। सरदार मनदीप सिंह ने कहा कि सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर अपनी वीरता, त्याग और अदम्य साहस के लिए विश्वभर में पूजनीय हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
स्वयंसेवकों ने निकाली साइकिल यात्रा
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग, महानगर इकाई ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ बरेली मोड़ स्थित आवास विकास गेट से हुआ। यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने गुरुतेग बहादुर के आदर्शों और उनके त्याग को याद किया। साइकिल यात्रा गुरुद्वारा कुटिया साहिब पहुंचकर समाप्त हुई। सभी स्वयंसेवकों ने अरदास की और गुरु साहिब के चरणों में नमन किया। इस मौके पर महानगर विद्यार्थी प्रचारक रविंद्र, महानगर कार्यवाह नवनीत, सह महानगर कार्यवाह रामकुमार, महानगर संपर्क प्रमुख अभिनव आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व उपस्थ

शाहजहांपुर में रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व उपस्थ- फोटो : self

शाहजहांपुर में रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व उपस्थ

शाहजहांपुर में रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व उपस्थ- फोटो : self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed