फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The congregation was delighted by the Shabad Kirtan in the Nagar Kirtan, welcomed with a shower of flowers all along the way

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन में शबद कीर्तन से संगत निहाल, पुष्प वर्षा से रास्ते भर स्वागत

Fri, 11 Apr 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The congregation was delighted by the Shabad Kirtan in the Nagar Kirtan, welcomed with a shower of flowers all along the way
शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद
शाहजहांपुर। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) को समर्पित विशाल नगर कीर्तन बृहस्पतिवार को निकाला गया। गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड-बाजे के साथ निकले कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने शीश झुकाकर आस्था को व्यक्त किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी की ओर चारखंभा स्थित पेट्रोल पंप से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे नगाड़ा बजाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे चार साहिबजादे खालसा ग्रुप आगरा से विशेष तौर से आई गतका पार्टी ने करतब का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। श्री गुरुनानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश रहे थे। कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हुजूरी रागी भाई बेअंत सिंह, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के हुजूरी रागी कुलविंदर सिंह ट्राॅलियों पर सवार होकर शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अरविंदर सिंह, इशू अरोरा, प्रभजोत सिंह की अगुवाई में बच्चे व महिलाएं गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू व पानी से सड़कों की सफाई करते हुए एवं पुष्प वर्षा की। फूलों से सुसज्जित रथ की पालकी में श्री गुरु महाराज विराजमान की पालकी के सामने संगत ने शीष झुकाया। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का समापन हुआ। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, धार्मिक सचिव जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, राम सिंह गांधी आदि मौजूद रहे। अंत में सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed