फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of the rape victim is not improving

Shahjahanpur News: दुष्कर्म पीड़ित बालिका की नहीं सुधर रही हालत

Tue, 07 Mar 2023 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
The condition of the rape victim is not improving
- थाना रामचंद्र मिशन में अपहरण के बाद बालिका से किया गया था दुष्कर्म
विज्ञापन


- हर रोज राजकीय मेडिकल कॉलेज में बालिका का परीक्षण कर दी जा रही दवा



संवाद न्यूज एजेंसी

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आठ वर्ष की बालिका की तबीयत में सुधार नहीं है। पुलिस के अनुसार, निजी अंगों में रक्त का बहना बंद न होने के कारण उपचार चल रहा है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने नशे की हालत में बालिका के नाजुक अंगों पर प्रहार किए हैं।



चार मार्च को होलिका में डालने के लिए फूल तोड़ने गई आठ वर्षीय बालिका को उसके पिता के रिश्तेदार अखिलेश निवासी गांव खानपुर थाना तिलहर व राजीव निवासी गांव कनेंग थाना आरसी मिशन ने नशे की हालत में अगवा कर लिया था। अखिलेश व राजीव उसे अपने साथ गांव खानपुर ले गया था। वहां खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस के साथ मौके पर आ गए थे। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए थे। हालांकि अगले दिन पांच मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान के अनुसार, आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। शेष कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


फोटो नंबर 55 व 52 झांसी के ध्यानार्थ---ट्रेन की चपेट में आने से सहायक लोको पायलट की मौत

लीड



ट्रेन की चपेट में आकर सहायक लोको पायलट की मौत

- रोजा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के पास हुई घटना



- नौ माह पहले ही लगी थी नौकरी, शव देखकर रो पड़े परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी सहायक लोको पायलट मोहित वशिष्ठ (32) ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी के थाना गुरसहाय की नई बस्ती निवासी मोहित वशिष्ठ रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह मालगाड़ी लेकर गए थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने रोजा में अपनी ड्यूटी को खत्म किया था। घर जाते समय प्लेटफार्म के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके सिर में काफी गहरी चोट लगी थी। मेमो आने के बाद जीआरपी ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहित ने नौ माह पहले ही ड्यूटी ज्वाइन की थी।



रात दस बजे हुई थी भाई से बात, होली बाद घर जाने की थी तैयारी



सहायक लोको पायलट मोहित ने अपने बड़े भाई रोहित को सोमवार की रात करीब दस बजे फोन किया था। उसने अपनी लोकेशन गोंडा बताई थी। उसने बताया था कि वह सुबह तक रोजा पहुंच जाएगा। परिजनों के अनुसार, होली के मौके पर छुट्टी न मिलने के कारण घर नहीं जा सका था। होली के बाद छुट्टी लेकर उसे घर जाना था।

खून से लथपथ भाई का शव देखकर रो पड़ा रोहित

मोहित घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई रोहित शिक्षक है, जबकि दीपक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बहन रचना, मां उर्मिला, पिता राकेश हैं। होली की तैयारी में जुटे परिजनों को मोहित की मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर भाई का शव देखकर रोहित बिलख पड़ा। भाई के वियोग में उससे चलना दूभर हो रहा था। दो लोगों ने सहारा देने के साथ हिम्मत बंधाई।

फोटो नंबर 21 एक ऐसा गांव जहां होली पर शराब को हाथ तक नहीं लगाते ग्रामीण

फ्लायर...



एक ऐसा गांव जहां होली पर शराब को हाथ तक नहीं लगाते ग्रामीण

- 1988 से शुरू हुई परंपरा आज तक है कायम, एकजुट होकर खेलते हैं सभी होली



- गांव के बीच में पुरानी चौपाल में जलाते हैं होलिका, चलता है गीत-संगीत का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। शहर से सटा नियामतपुर गांव वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए होली पर एक अनूठी मिसाल पेश करता है। होली पर जहां लोग शराब पीकर एक-दूसरे का खून बहाने पर आतुर हो जाते हैं। वहीं नियामतपुर में 35 साल से होली के दिन किसी ने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। गांव में गाने-बजाने के साथ नृत्य होता है। एक-दूसरे के साथ गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं।

सिंधौली क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने 1988 में प्रधान का चुनाव जीता था। प्रधान बनने के बाद वीरेंद्र यादव ने ग्रामीणों से होली पर शराब न पीने का संकल्प ग्रहण कराया था। तब से यह परंपरा आज तक जारी है। गांव के बीच में चौपाल के पास होली को जलाया जाता है। त्योहार पर ग्रामीण हारमोनियम, ढोलक, मंजीरा बजाते और लोकगीत गाते हुए दिन में 12 से एक बजे के बीच में आखत डालने जाते हैं। सभी एक-साथ मिलकर आखत डालकर परंपरा को निभाते हैं। इसके बाद चौपाल में होली मिलन होता है, जहां पर सभी एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं। इसके बाद एक-दूसरे के घरों पर जाकर बधाई देते हैं।



12 से 14 सौ है गांव की आबादी, कभी नहीं हुआ विवाद



नियामतपुर गांव की आबादी करीब 12 से 14 सौ तक है। गांव में यादव, भुर्जी समेत कई जातियों के लोग रहते हैं। सभी होली वाले दिन शराब को हाथ नहीं लगाते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि उनके गांव में कभी अवैध शराब नहीं निकाली गई। होली पर कभी विवाद भी नहीं हुआ। सभी एकता के सूत्र में बंधकर रहते हैं।

सियासी लहजे से महत्वपूर्ण है यह गांव

वर्षों पहले गांव में रामप्रसाद प्रधान हुआ करते थे। 1988 में वीरेंद्र यादव प्रधान बने। उसके बाद उनका सियासी कद बढ़ता गया। वीरेंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उसके बाद उनके पुत्र अजय यादव ने यह कुर्सी संभाली। वर्तमान में वीरेंद्र की बहू ममता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वीरेंद्र भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।



होली के दिन शराब नहीं पीने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। गांव के लोगों ने उनका अनुरोध स्वीकार किया था। त्योहार पर सभी एक साथ आखत डालते हैं।



- वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

फोटो--15 गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

गन्ने की तौल न किए जाने से नाराज किसानों ने किया केंद्र पर हंगामा



खुदागंज। तिलहर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र उखरी में तौल न होने पर किसान परेशान हो गए। किसान पूरे दिन डटे रहे, लेकिन गन्ने की तौल नहीं हो सकी।

मिल प्रशासन ने गन्ना उठाने के लिए केवल एक वाहन भेजा था। इस पर किसानों ने विरोध जताया। किसानों ने पर्याप्त संख्या में वाहन न आने पर तौल कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने गन्ना उठाने वाले ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान वीरपाल गंगवार, आशीष सिंह, यशपाल सिंह, नासिर, रमन पाल सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद गंगवार, रजनीश कुमार, श्रवण कुमार, नन्हेंलाल आदि मौजूद रहे।



मुख्य गन्ना अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि त्योहार के कारण गन्ना उठाने के लिए केवल एक वाहन पहुंच सका था। जल्द दूसरी गाड़ी भेजकर पूरा गन्ना उठवा लिया जाएगा। संवाद

फोटो - 09 व 10 ट्रायल से आगे नहीं बढ़ सकी सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर पर टाइल्स बनाने की योजना

ट्रायल से आगे नहीं बढ़ सकी टाइल्स बनाने की योजना



---सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर ----

- साबित नहीं हो रही निर्माण और तोड़फोड़ के अपशिष्ट के प्रबंधन केंद्र की उपयोगिता



- सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर डेढ़ साल पहले बनाया गया था केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर खोला गया है। यहां पर सीएंडडी वेस्ट मैटेरियल से टाइल्स बनाने की योजना थी। ट्रायल होने के बाद यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अब इस सेंटर की उपयोगिता ही साबित नहीं हो रही है।

करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर खोला था। इसका उद्देश्य निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित अपशिष्ट से टाइल्स बनाकर उसका उपयोग करना था। बाकी मलबे से लोहे को अलग करके रिसाइकिल करना और धूल-मिट्टी का इस्तेमाल गड्ढों को भरने व रोड निर्माण में होना था। वर्तमान समय में सेंटर पर सिर्फ मलबा ही पड़ा है। बाकी कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ ईंट अद्धा, रोड़ा मलबा तथा सीएंडडी वेस्टेज, इंटरलॉकिंग के अलग-अलग शेड बने हुए हैं। इनमें कुछ सामग्री पड़ी मिली। मौके पर कोई नहीं मिला।



कुछ दिन हुआ था ट्रायल्स



नगर निगम के अधिकारी बताते हैं कि सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर पर दो-तीन महीने पहले टाइल्स बनाने का ट्रायल हुआ था। कुछ टाइल्स बनाए भी गए थे। फिलहाल यह काम बंद चल रहा है। आगे इसको फिर से शुरू किया जाएगा।

सेंटर तक जाने वाला संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त

सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर तक जाने के लिए ईंटों से संपर्क मार्ग बना हुआ है, लेकिन वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह ईंटें टूट गईं हैं, इसके साथ ही डंपर आदि जाने के लिए जगह भी कम है। हालांकि इसका भी पक्का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित है।



सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर पर निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित अपशिष्ट को एकत्रित किया जा रहा है। दो-तीन महीने पहले टाइल्स बनाने का ट्रायल हुआ था। आने वाले दिनों में इस पर फिर से काम शुरू कराया जाएगा।



- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम

जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों पर रंग पड़ा तो तुरंत पुताई कराएगा नगर निगम

जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों पर रंग पड़ा तो तुरंत पुताई कराएगा नगर निगम



- लाट साहब के जुलूस के पीछे नगर निगम के कर्मचारी, चूना, पेंट और ब्रश साथ में लेकर चलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। होली पर बुधवार को शहर में छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। जुलूस की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके बाद भी अगर किसी धार्मिक स्थल पर रंग पड़ता है तो नगर निगम के कर्मचारी उसकी तुरंत ही पुताई करेंगे। जुलूस के साथ ही नगर निगम के कर्मचारी चूना, पेंट और ब्रश लेकर चलेंगे।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ऐसा होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जुलूस के रास्तों की मरम्मत जल निगम के द्वारा कराई गई है। इसके बाद सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की देखरेख में ईंट, पत्थरों को हटवाए जाने का कार्य करवाया गया। अब जुलूस के दौरान भी नगर निगम के कर्मचारी उसके पीछे-पीछे चलेंगे। उनके हाथ में चूना, पेंट और ब्रश रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की दीवार पर अगर रंग पड़ता है तो उसकी पुताई करवा दी जाएगी।



दिनभर मिलेगी जलापूर्ति



नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से जलापूर्ति के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 ट्यूबवेल, आठ ओवरहेड टैंक तथा 15 टैंकर उपलब्ध हैं। इनसे दिनभर जलापूर्ति की जाएगी। बिजली जाने के दौरान भी पानी मिलेगा। इसके लिए जनरेटर का इंतजाम किया गया है।

फोटो नंबर 51 पल्लेदार ने आम के बाग में फंदे से लटककर दी जान

पल्लेदार ने आम के बाग में



फंदे से लटककर दी जान

- शराब का आदी बता रहे हैं परिजन, शव का पोस्टमार्टम कराया



संवाद न्यूज एजेंसी

अल्हागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरगंज निवासी जमील (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



गल्ला मंडी में पल्लेदारी करने वाला जमील सोमवार को एक कोल्ड स्टोर में आलू भराई का काम करके लौटा था। शाम को ही उसने शराब पीना शुरू कर दिया था। सुबह नौ बजे घर से निकला। इसके बाद देवस्थान मंदिर के आगे आम के बाग में सफेद शर्ट से पेड़ में फंदा डालकर जान दे दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाग की तरफ खेलने गए बच्चों को उसका शव लटका मिला तो गांव में खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा फिरोज ने बताया कि नशे के चलते ही जमील ने अपनी जान दे दी। उसके तीन बच्चे हैं।


फोटो नंबर 53 गर्भवती के पेट में ईंट लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत

गर्भवती के पेट में ईंट लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत



- कांट थाना क्षेत्र के गांव हथेल में हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव हथेल में विवाद के दौरान नरवेश की पत्नी बिंदा देवी के पेट में चचेरे भाई ने ईंट मार दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन प्रसव होने पर नवजात मरा पैदा हुआ। तहरीर देने पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नरवेश के बेटे अवनीश का चचेरे भाई के घर आना-जाना था। नरवेश ने अपने बेटे से आपत्ति जताई तो तीन मार्च को दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच चचेरा भाई भी नरवेश से भिड़ गया। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चले। एक ईंट बीच-बचाव करने के दौरान नरवेश की पत्नी बिंदा देवी के पेट में जा लगी। उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए। जहां से वापस आ गए। सोमवार को बिंदा देवी ने घर में बेटे को जन्म दिया। नरवेश के अनुसार, बेटा मरा हुआ पैदा हुआ। उसने ईंट लगने के कारण बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, तहरीर आने पर पंचनामे की कार्रवाई की गई है।


होली नहीं मनाएंगे शराब फैक्टरी के कर्मचारी

होली नहीं मनाएंगे शराब फैक्टरी के कर्मचारी



रौसर कोठी। डियाजिओ समूह की यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड, रोजा के मुख्य गेट पर 34वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहा। समस्त कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि उत्पादन बंदी के विरोध में इस बार होली नहीं मनाएंगे।

कर्मचारियों ने बताया कि शासन-प्रशासन हस्तक्षेप करके शीघ्र कारखाने में उत्पादन कार्य शुरू करवाने में सहयोग करे। इससे संस्थान के कर्मचारियों सहित हजारों परिवारों की जीविका का संरक्षण हो सके। मंगलवार को अनशन पर इब्राहिम अली और गुलजार आलम अहमद बैठे। धरनास्थल पर श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के संरक्षक सतीश कुमार, श्याममोहन मिश्रा, नासिर अली, पुनीत कुमार मिश्रा, कर्मचारी पी. सिंह, भास्कर सिंह, जयकरण, विनोद कुमार, दयानंद, अनमोल राणा, कुंज बिहारी, मुकुल कुमार, प्रदीप, पवन, अनिल राय, मनोज दुबे, फुरकान आदि मौजूद रहे। संवाद

मंदिर जाने के लिए निकला छात्र लापता

मंदिर जाने के लिए निकला छात्र लापता



भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी से कक्षा 12 का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वह मंगलवार को सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी महेश चंद्र का 17 वर्षीय पुत्र सोहम जौहरी कक्षा 12 का छात्र है। वह मंगलवार की सुबह नौ बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। तब पिता महेश चंद्र ने थाने जाकर मामले की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए कई स्थानों पर जानकारी जुटाई गई। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed