फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The color of the market is shining in the enthusiasm of the festival of independence

Shahjahanpur News: आजादी के पर्व की उमंग में चटख रहा बाजार का रंग

Mon, 14 Aug 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The color of the market is shining in the enthusiasm of the festival of independence
शाहजहांपुर। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी देशभक्ति से ओतप्रोत होना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने और हर-घर तिरंगा लगाने की अपील की है। इसके चलते बाजार में तिरंगे की बिक्री बढ़ गई है। वहीं डाकघरों में पिछले दस दिन में 6419 झंडे बिक गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर 15 दिन पहले ही बाजार में तिरंगे झंडे, कैप, पटके, बैच, बैंड आदि बिकने के लिए आ गए थे। इनके अलावा साइकिल व बाइक पर लगाने के लिए स्टैंड वाला तिरंगा, महिलाओं के लिए चूड़ियां, बालों का क्लिप और दुपट्टा भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

मालखाना मोड़ के पास तिरंगा बेचने वाले जफर ने बताया कि वह पिछले 60 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर झंडे, पटके, कैप आदि बेचते आ रहे हैं। पहले इतनी अधिक बिक्री नहीं होती थी, जितनी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा लगाए जाने की अपील के बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं के लोग झंडे खरीदकर ले गए हैं। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग और आमजन भी तिरंगा खरीदने आ रहे हैं। बताया कि उन्होंने इस बार छोटे-बड़े सभी मिलाकर करीब पांच हजार झंडे बेचे हैं। इसी तरह से बहादुरगंज में दुकानदार सोनू ने बताया कि उन्होंने 2000 झंडे, कैप, बैंड आदि बेच दिए हैं। हर घर तिरंगा के लगाने के लिए अधिकांश लोग झंडे लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटा तिरंगा - 5 से 20 रुपये
पौन मीटर का तिरंगा - 50 रुपये
सवा मीटर का तिरंगा - 200 रुपये
खादी में 1.5 मीटर का तिरंगा - 300 रुपये
रीबन - 10 रुपये के तीन पीस
पटका डेढ़ मीटर - 20 रुपये
बैच का पैकेट - 10 से 25 रुपये
हाथ पर बांधने वाला बैंड - 5 से 30 रुपये
बाइक स्टैंड तिरंगा - 100 रुपये
साइकिल स्टैंड तिरंगा - 20 रुपये
कैप - 10 से 30 रुपये
चूड़ियां - 20 से 30 रुपये
बालों का क्लिप - 10 से 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed